A
Hindi News टेक न्यूज़ OnePlus 15R की लॉन्च डेट कंफर्म, 8000mAh बैटरी और धांसू फीचर्स के साथ इस दिन मारेगा एंट्री

OnePlus 15R की लॉन्च डेट कंफर्म, 8000mAh बैटरी और धांसू फीचर्स के साथ इस दिन मारेगा एंट्री

OnePlus 15 के बाद OnePlus 15R भी भारत में एंट्री के लिए तैयार है। कंपनी ने इस फोन की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। साथ ही, इसके कई फीचर्स भी सामने आए हैं।

OnePlus 15R- India TV Hindi Image Source : INDIA TV वनप्लस 15 आर (प्रतीकात्मक तस्वीर)

OnePlus 15R की लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। वनप्लस का यह मिड बजट फ्लैगशिप फोन अगले महीने भारतीय बाजार में एंट्री मारने वाला है। इस फोन को लेकर पिछले कई दिनों से लीक सामने आ रही थी। यह चीन में लॉन्च हुए OnePlus Ace 6T का रीब्रांड वर्जन होगा, जो भारत समेत ग्लोबल मार्केट में पेश किया जाएगा। इसके अलावा यह साल की शुरुआत में लॉन्च हुए OnePlus 13R का अपग्रेड होगा। फोन में 8,000mAh की दमदार बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग फीचर मिल सकता है।

OnePlus 15R को कंपनी ने ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया है। साथ ही, वनप्लस इंडिया के सोशल हैंडल से भी फोन की लॉन्च डेट कंफर्म की गई है। वनप्लस का यह फोन भारत में 17 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी इसके अलावा OnePlus 15s की भी तैयारी कर रही है, जिसे साल की शुरुआत में पेश किया जा सकता है। कंपनी ने फोन के प्रोसेसर की जानकारी भी कंफर्म की है। यह Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 के साथ लॉन्च होने वाला दुनिया का पहला फोन होगा।

OnePlus 15R के संभावित फीचर्स

वनप्लस का यह स्मार्टफोन 1.5K रेजलूशन वाले OLED डिस्प्ले के साथ आ सकता है। फोन का डिस्प्ले 165Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। इसमें 8000mAh बैटरी के साथ 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। इस फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का कैमरा मिल सकता है। फोन के बैक में 50MP का मेन और 8MP का सेकेंडरी कैमरा मिल सकता है।

Image Source : OnePlusवनप्लस 15 आर

वहीं, यह फोन Android 16 पर बेस्ड OxygenOS 16 के साथ आएगा। यह फोन IP66 + IP68 + IP69 + IP69K रेटिंग के साथ पेश किया जाएगा। फोन पानी में डूबने या धूल-मिट्टी में खराब नहीं होगा। OnePlus 15R में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर मिलेगा। कंपनी ने फोन के कलर ऑप्शन रिवील किए हैं। इसे ब्लैक और ग्रीन कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। OnePlus 13R की तरह ही इसे भी 40,000 से 45,000 रुपये की शुरुआती वेरिएंट में पेश किया जा सकता है।

यह भी पढें - 

करोड़ों मोबाइल यूजर्स को DoT की चेतावनी, नाम पर जारी सिम कार्ड का 'misuse' पहुंचाएगा जेल, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती