OnePlus 15R Launch: वनप्लस का तगड़ा फोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत से लेकर फीचर तक की हर डिटेल
OnePlus 15R, OnePlus Pad Go2 भारत में लॉन्च हो गए हैं। कंपनी के ये दोनों प्रोडक्ट्स तगड़े फीचर्स के साथ आते हैं। OnePlus 15R को भारत में 44,999 रुपये की शुरुआती कीमत में उतारा गया है।

OnePlus 15R Launch Event live Updates: वनप्लस साल के अपने एनिवर्सरी लॉन्च इवेंट में OnePlus 15R और OnePlus Pad Go 2 लॉन्च कर दिया है। चीनी ब्रांड का यह फोन साल की शुरुआत में आए OnePlus 13R का अपग्रेड है। फोन के कैमरा, प्रोसेसर और बैटरी में बड़ा अपग्रेड होने वाला है। इसके अलावा फोन के डिजाइन में भी बदलाव देखने को मिलेगा। वनप्लस का यह मिड बजट फोन लेटेस्ट Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर, 12GB रैम और 512GB स्टोरेज के साथ आता है। इसकी शुरुआती कीमत 44,999 रुपये है।
Live updates : OnePlus 15R Launch
-
December 17, 2025 8:41 PM (IST) Posted by Harshit Harsh
OnePlus Pad Go 2 की कीमत रिवील
वनप्लस का बजट टैबलेट तीन स्टोरेज वेरिएंट्स में आता है। इसकी शुरुआती कीमत 23,999 रुपये है।
-
December 17, 2025 8:40 PM (IST) Posted by Harshit Harsh
44999 रुपये में लॉन्च हुआ OnePlus 15R
OnePlus 15R को भारत में दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 12GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 512GB में लॉन्च किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 44,999 रुपये है।
-
December 17, 2025 8:07 PM (IST) Posted by Harshit Harsh
OnePlus Go 2 Stylo हुआ पेश
वनप्लस ने पैड के साथ Go 2 Stylo स्मार्ट पेन भी पेश किया है।
Image Source : OnePlusवनप्लस पैड गो 2 स्टाइलो -
December 17, 2025 8:04 PM (IST) Posted by Harshit Harsh
OnePlus Pad Go 2 में मिलेगी 10500mAh की बैटरी
वनप्लस ने बजट टैबलेट किया पेश, मिलेगी 10500mAh की बैटरी।
-
December 17, 2025 7:58 PM (IST) Posted by Harshit Harsh
OnePlus 15R में मिलेगा तगड़ा कैमरा
OnePlus 15R को OnePlus 15 वाले 50MP के Sony IMX 906 OIS कैमरा के साथ लॉन्च किया गया है। सेल्फी के लिए इसमें 32MP का कैमरा मिलेगा।
-
December 17, 2025 7:50 PM (IST) Posted by Harshit Harsh
फ्री मिलेगा Gemini AI Pro सब्सक्रिप्शन
OnePlus 15R के साथ कंपनी गूगल Gemini AI Pro का सब्सक्रिप्शन तीन महीने के लिए फ्री में ऑफर कर रही है।
-
December 17, 2025 7:42 PM (IST) Posted by Harshit Harsh
AI बेस्ड फीचर्स से लैस
OnePlus 15R में AI बेस्ड फीचर्स मिलेंगे। यह फोन Android 16 पर बेस्ड OxygenOS 16 के साथ आएगा।
-
December 17, 2025 7:40 PM (IST) Posted by Harshit Harsh
OnePlus 15R में मिलेगा OP गेमिंग कोर
OnePlus 15R में गेमिंग के लिए OP गेमिंग कोर मिलेगा। साथ ही, यह बाईपास चार्जिंग, बेहतर टच रिस्पॉन्स के साथ आता है।
Image Source : OnePlus Screengrabवनप्लस 15 आर -
December 17, 2025 7:34 PM (IST) Posted by Harshit Harsh
मिलेगा G2 डेडिकेटेड WiFi चिप
OnePlus 15R में कंपनी ने डेडिकेटेड G2 WiFi चिप दिया है, जो फोन में इंटरनेट कनेक्टिविटी को बेहतर बनाए रखेगा।
-
December 17, 2025 7:27 PM (IST) Posted by Harshit Harsh
IP66, IP68, IP69 रेटिंग वाला फोन
OnePlus 15R में IP66, IP68, IP69 रेटिंग मिलेंगे, जिसकी वजह से यह फोन पानी में डूबने, गिरने या छींटे पड़ने पर भी खराब नहीं होगा।
-
December 17, 2025 7:21 PM (IST) Posted by Harshit Harsh
OnePlus 15R में मिलेगा अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर
OnePlus 15R में अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ पेश किया गया है। फोन का लुक और डिजाइन काफी कॉम्पैक्ट रखा गया है। देखने में यह OnePlus 13s की तरह है।
-
December 17, 2025 7:17 PM (IST) Posted by Harshit Harsh
भारत में इन तीन कलर में आएगा फोन
OnePlus 15R को दुनियाभर में दो कलर ऑप्शन- चारकोल ब्लैक और मिंट ग्रीन में पेश किया जाएगा। भारत में यह फोन वॉयलेट कलर में भी आएगा।
-
December 17, 2025 7:11 PM (IST) Posted by Harshit Harsh
OnePlus 15R में मिलेगा क्वॉलकॉम का लेटेस्ट प्रोसेसर
OnePlus 15R भारत समेत अमेरिका और यूरोपीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर के साथ लॉन्च होने वाला दुनिया का पहला फोन है।
-
December 17, 2025 7:06 PM (IST) Posted by Harshit Harsh
OnePlus 15R में मिलेगा 165Hz का डिस्प्ले
OnePlus 15R में 165Hz रिफ्रेश रेट वाला अल्ट्रा स्मूद डिस्प्ले दिया जाएगा। यह इस सीरीज के सबसे तगड़े डिस्प्ले के साथ लॉन्च होने वाला फोन होगा।
-
December 17, 2025 6:55 PM (IST) Posted by Harshit Harsh
थोड़ी देर में शुरू होगा इवेंट, मिलेंगे ये खास फीचर्स
OnePlus 15R का लॉन्च इवेंट थोड़ी देर में शुरू होगा। इस फोन में 16GB रैम और 1TB स्टोरेज दिया जा सकता है। फोन में 100W फास्ट चार्जिंग और डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा।
-
December 17, 2025 6:40 PM (IST) Posted by Harshit Harsh
OnePlus 15R की कीमत लीक
लॉन्च से पहले OnePlus 15R की कीमत लीक हो चुकी है। वनप्लस का यह फोन 45,999 रुपये की शुरुआती कीमत में पेश किया जा सकता है।
-
December 17, 2025 6:04 PM (IST) Posted by Harshit Harsh
AI फीचर्स से लैस होगा OnePlus 15R
OnePlus 15R में Google Gemini बेस्ड AI फीचर्स मिलेंगे। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर यह कंफर्म किया है।
-
December 17, 2025 5:50 PM (IST) Posted by Harshit Harsh
OnePlus 15R के फोटो सैंपल्स आए सामने
वनप्लस के आज लॉन्च होने वाले फोन OnePlus 15R के फोटो सैंपल्स सामने आए हैं। कंपनी ने अपने आधिकारिक X हैंडल से ये जानकारी शेयर की है।
-
December 17, 2025 5:36 PM (IST) Posted by Harshit Harsh
OnePlus Pad Go 2 की डिस्प्ले डिटेल लीक
OnePlus Pad Go 2 के डिस्प्ले की जानकारी कंपनी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से दी है। इसमें 2.8K रेजलूशन वाला डिस्प्ले मिलेगा।
-
December 17, 2025 5:27 PM (IST) Posted by Harshit Harsh
मिलेगी 7400mAh की दमदार बैटरी
OnePlus 15R की बैटरी डिटेल कंफर्म हो गई है। यह अब तक की सबसे बड़ी बैटरी वाला वनप्लस का स्मार्टफोन होगा। इसमें 7400mAh की दमदार बैटरी दी जाएगी।
-
December 17, 2025 4:47 PM (IST) Posted by Harshit Harsh
बजट टैबलेट में मिलेंगे तगड़े फीचर्स
OnePlus Pad Go 2 को 15,000 रुपये की प्राइस रेंज में पेश किया जा सकता है। इसमें बड़ी 10,500mAh की बैटरी दी जा सकती है। यह टैबलेट बजट प्राइस में तगड़े फीचर्स के साथ आएगा।
-
December 17, 2025 4:05 PM (IST) Posted by Harshit Harsh
OnePlus Pad Go2 की कीमत लीक
OnePlus के इस एनिवर्सरी इवेंट में बजट टैबलेट OnePlus Pad Go2 भी लॉन्च किया जाएगा। इस बजट टैबलेट की कीमत लॉन्च से पहले लीक हो गई है।
-
December 17, 2025 3:51 PM (IST) Posted by Harshit Harsh
मिलेगा सबसे बड़ा सेल्फी कैमरा
OnePlus ने कंफर्म किया है कि इस फोन में अब तक का सबसे बड़ा सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। OnePlus 15R में 32MP का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा, जो इस सीरीज में सबसे बड़ा होगा।
-
December 17, 2025 3:35 PM (IST) Posted by Harshit Harsh
OnePlus 15R के फीचर्स हुए कंफर्म
कंपनी ने OnePlus 15R के कई फीचर्स लॉन्च से पहले कंफर्म कर दिए हैं। वनप्लस ने इस फोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर लिस्ट किया है, जिसमें फोन की बैटरी, कैमरा समेत कई डिटेल्स सामने आए हैं।
-
December 17, 2025 3:22 PM (IST) Posted by Harshit Harsh
OnePlus 15R Ace Edition भी होगा पेश
OnePlus 15R के साथ इसका स्पेशल Ace Edition भी लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इस फोन के स्पेशल एडिशन की घोषणा की है। यह फोन चीन में लॉन्च हो चुके OnePlus Ace 6T का रीब्रांडेड वर्जन होगा।