OnePlus 15T जल्द करेगा एंट्री, फ्लैट डिस्प्ले और अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर होना कन्फर्म
वनप्लस के अगले फोन का इंतजार कर रहे ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है कि वनप्लस 15टी के जल्द ही बाजार में एंट्री करने के आसार हैं और इसके कुछ फीचर्स भी सामने आए हैं।
OnePlus 15T: वनप्लस 15T जल्द ही बाजार में आने वाला है और कंपनी ने इसके बैटरी और रियर कैमरा यूनिट के बारे में जानकारी देने वाले कई टीजर जारी किए हैं। हाल ही में वनप्लस के एक अधिकारी ने हैंडसेट के डिस्प्ले साइज का खुलासा किया है। वनप्लस 15T में 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर और मैग्नेटिक एक्सेसरी इकोसिस्टम का सपोर्ट होने की बात भी कन्फर्म हो चुकी है। इसके अलावा वनप्लस 15T को गीकबेंच बेंचमार्किंग वेबसाइट पर देखा गया जिससे इसका मॉडल नंबर और कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन्स सामने आए हैं। लिस्टिंग से पता चलता है कि फोन में 16GB रैम हो सकती है और यह एंड्रॉयड 16 पर चलेगा।
वनप्लस 15T के डिस्प्ले साइज के बारे में जानकारी दी गई
वीबो पर एक नए पोस्ट में, वनप्लस चीन के प्रेसिडेंट ली जी लुईस ने बताया कि वनप्लस 15T में वनप्लस 13T की तरह ही 6.32 इंच का फ्लैट डिस्प्ले होगा। डिस्प्ले के कोने गोल होंगे और चारों तरफ पतले बेजल होंगे। इसके अलावा फोन में अपग्रेडेड 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर और चार्जर, प्रोटेक्टिव केस और कूलर जैसे मैग्नेटिक एक्सेसरीज के सपोर्ट की जानकारी दी गई है। हालांकि यह अभी साफ नहीं है कि डिवाइस में बिल्ट-इन मैग्नेट होंगे या यह कम्पैटिबल केस का इस्तेमाल करेगा।
गीकबेंच पर दिखाई दिया वनप्लस 15टी
इसके अलावा वनप्लस 15T मॉडल नंबर वनप्लस PLZ110 के साथ गीकबेंच पर दिखाई दिया। लिस्टिंग के मुताबिक इसने सिंगल कोर टेस्टिंग में 3669 और मल्टी कोर टेस्टिंग में 10,740 स्कोर किया है। टेस्ट किए गए यूनिट में 14.76GB रैम है, जिसे शायद 16GB के रूप में बेचा जाएगा।
गीकबेंच लिस्टिंग से पता चलता है कि वनप्लस 15T एंड्रॉयड 16 पर चलता है और इसमें 3.63GHz की बेस फ्रीक्वेंसी और 4.61GHz की क्लॉक स्पीड वाले दो मुख्य कोर के साथ ऑक्टा-कोर चिपसेट है। इसमें 'कैनो' कोडनेम वाला मदरबोर्ड लगा है। ये CPU स्पीड और मॉडल नाम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिप से जुड़े हैं। जानकारी के लिए बता दें कि वनप्लस 13T में स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट था।
वनप्लस 15T में 7500mAh की बैटरी होगी, जो 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इसमें IP66, IP68, IP69 और IP69K डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग मिलेगी। इसका डिजाइन स्लिम और हल्का होगा। हैंडसेट में LUMO पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस होगा।
ये भी पढ़ें
