1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. OnePlus ला रहा 7500mAh बैटरी वाला तगड़ा फोन, कंपनी ने कंफर्म किए कई फीचर्स

OnePlus ला रहा 7500mAh बैटरी वाला तगड़ा फोन, कंपनी ने कंफर्म किए कई फीचर्स

OnePlus 15T जल्द लॉन्च होने वाला है। वनप्लस का यह फोन 7500mAh की दमदार बैटरी के साथ लॉन्च किया जाएगा। साथ ही, फोन में 200MP कैमरा मिल सकता है।

OnePlus 15s, OnePlus 15T- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV वनप्लस 15s (प्रतीकात्मक तस्वीर)

OnePlus 15 सीरीज में एक और फोन की लॉन्चिंग कंफर्म हो गई है। चीनी ब्रांड का यह फोन 7,500mAh की दमदार बैटरी के साथ आएगा। वनप्लस के प्रेसिडेंट Li Jie ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपकमिंग फोन के बारे में जानकारी शेयर की है। पिछले साल लॉन्च हुए OnePlus 13T के मुकाबले फोन के कई फीचर्स में अपग्रेड देखने को मिलेंगे।

मिलेगी 7500mAh की बैटरी

Li Jie के पोस्ट के मुताबिक, वनप्लस का यह फोन OnePlus 15T के नाम से आएगा। इसमें 7,500mAh की दमदार बैटरी के साथ 100W की वायर्ड और 50W की वायरलेस चार्जिंग दी जाएगी। यह फोन 8.4mm मोटा और 194 ग्राम का हो सकता है। वनप्लस के अपकमिंग फोन में 50MP का पेरीस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जाएगा। फोन में IP69/IP69/IP69K रेटिंग मिल सकता है, जिसकी वजह से फोन पानी में डूबने या भींगने से खराब नहीं होगा।

दमदार प्रोसेसर के साथ होगा पेश

पिछले दिनों आई रिपोर्ट के मुताबिक, इस फोन में 6.31 इंच का OLED डिस्प्ले मिल सकता है। फोन के डिस्प्ले का रेजलूशन 1.5K पिक्सल हो सकता है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। AnTuTu बेंचमार्क पर भी वनप्लस के इस फोन को लिस्ट किया जा चुका है। बेंचमार्किंग के मुताबिक, फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट मिल सकता है। इसके अलावा यह फोन 16GB LDPPR5x रैम और 1TB इंटरनल स्टोरेज के साथ आ सकता है। AnTuTu पर इस फोन को 4.45 मिलियन का स्कोर मिला है।

200MP कैमरा

रिपोर्ट के मुताबिक, OnePlus 15T के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिल सकता है। फोन में 200MP का मेन और 50MP का सेकेंडरी कैमरा मिल सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 32MP का कैमरा दिया जा सकता है। फोन में मेडल फ्रेम वाली बॉडी, डेडिकेटेड Plus बटन दिया जा सकता है। यह फोन Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 के साथ लॉन्च होगा। भारत में इसे OnePlus 15s के नाम से पेश किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - Samsung करने वाला है बड़ा धमाका, मिड बजट में जल्द लॉन्च होंगे ये दो तगड़े फोन, फीचर्स आए सामने