OnePlus अपने अपकमिंग फ्लैगशिप फोन को अगले सप्ताह 12 अक्टूबर को लॉन्च करने वाला है। चीनी कंपनी ने इस फोन के फीचर्स लॉन्च से पहले कंफर्म करने शुरू कर दिया है। वनप्लस के इस स्मार्टफोन की बैटरी डिटेल कंपनी ने कंफर्म की है। OnePlus 16 में कंपनी 9,000mAh की बड़ी बैटरी यूज करने वाली है। यह कंपनी का अब तक लॉन्च हुआ सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन होगा।
मिलेगी 9000mAh बैटरी
OnePlus ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से फोन की बैटरी डिटेल कंफर्म की है। यह फ्लैगशिप फोन 9000mAh की दमदार बैटरी के साथ आएगा। साथ ही, इसमें ओप्पो का ग्लेशियर बैटरी चिप मिलेगा। इसके साथ 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। कंपनी ने यह भी कंफर्म किया है कि OnePlus 16 में BOE की ओरिएंटल स्क्रीन मिलेगी। इसके साथ 185Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलेगा, जो 165Hz से 185Hz तक वैरी करेगा। फोन में P4 डिस्प्ले प्रोसेसर दिया जाएगा।
मिलेंगे ये फीचर्स?
वनप्लस पहले ही कंफर्म चुका है कि यह डिवाइस 200MP के मेन कैमरा के साथ आएगा। इसके साथ 50MP का पेरीस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 3x ऑप्टिकल जूम को सपोर्ट करता है। साथ ही, इसमें 50MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया जाएगा। वहीं, फोन में 50MP का ऑटोफोकस सेल्फी कैमरा मिलेगा। कंपनी ने OnePlus 15 के मुकाबले इसके कैमरा में बड़ा अपग्रेड किया है।
फोन के डिस्प्ले के बारे में कंपनी ने पहले ही कंफर्म कर दिया है। वनप्लस का यह फ्लैगशिप फोन 185Hz रिफ्रेश वाले Fluid AMOLED डिस्प्ले के साथ आएगा। फोन में 185fps गेमिंग टेक्नोलॉजी का सपोर्ट मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए इस फ्लैगशिप फोन में WiFi 7, Bluetooth 6, NFC, IR Blaster जैसे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।
AnTuTu बेंचमार्किंग साइट पर वनप्लस के इस स्मार्टफोन को 5.38 मिलियन यानी 53.8 लाख का स्कोर मिला है। यह फोन Qualcomm के हाल में लॉन्च हुए सबसे तेज Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा।
इसके अलावा फोन में 16GB रैम और 1TB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलेग। रिपोर्ट के मुताबिक, यह फोन 9,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च किया जाएगा। फोन में 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग फीचर का सपोर्ट मिलेगा। यह Android 17 पर बेस्ड ColorOS 17 के साथ लॉन्च किया जाएगा।
यह भी पढ़ें - Vivo V80 FE जल्द भारत में होगा लॉन्च, मिलेगी 9000mAh की दमदार बैटरी