OnePlus भारत में जल्द ही नया 4G स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। चीनी ब्रांड का यह फोन अगले महीने लॉन्च किया जा सकता है। Oppo की सब्सिडियरी ब्रांड ने हाल ही में OnePlus N6x बजट फ्रेंडली फोन भारत में लॉन्च किया है। यह कंपनी का अब तक लॉन्च हुआ सबसे सस्ता फोन है। 5G के जमाने में लॉन्च होने वाले OnePlus के अपकमिंग 4G फोन की कीमत इससे भी कम रखी जाएगी। हालांकि, वनप्लस की तरफ से इसे लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
सितंबर में होगा लॉन्च?
भारतीय टिप्स्टर योगेश बरार ने दावा किया है कि OnePlus अगले महीने यानी सितंबर में भारतीय बाजार में नया 4G स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। इस फोन को एक्सक्लूसिविली भारतीय यूजर्स के लिए ही लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा ये भी दावा किया जा रहा है कि यह OnePlus का भारत में लॉन्च होने वाला आखिरी प्रोडक्ट होगा।
बता दें कि OnePlus पहले ही अमेरिकी और यूरोपीय मार्केट से बाहर हो चुका है। अब जल्द ही भारतीय बाजार से भी कंपनी बाहर होने जा रही है। हालांकि, कंपनी की तरफ से भारतीय बाजार से एग्जिट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। कंपनी ने जरूर कंफर्म किया है कि अब उनके फोन OxygenOS की बजाय ColorOS के साध भारत में लॉन्च किए जाएंगे।
OnePlus N6x के फीचर्स
पिछले महीने लॉन्च हुए कंपनी के सबसे अफोर्डेबल फोन OnePlus N6x में 6.8 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है। फोन का डिस्प्ले रेजलूशन 720 x 1570 पिक्सल है और इसमें LCD पैनल मिलता है। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 900 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। OnePlus का यह फोन भारत में 18,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है।
OnePlus N6x में कंपनी ने MediaTek Dimensity 6300 Apex चिपसेट का यूज किया है। यह फोन 4GB रैम और 128GB स्टोरज को सपोर्ट करता है। इस फोन के बैक में 13MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 5MP का कैमरा दिया गया है। इस फोन में 7000mAh की बैटरी मिलती है और यह 15W वायर्ड फास्ट चार्जिंग फीचर को सपोर्ट करता है।
यह भी पढ़ें - YouTube को टक्कर देने के लिए चीन ने खेला दांव, ग्लोबली लॉन्च किया Bilibili ऐप