A
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. वनप्लस इंडिया के ऑफलाइन स्टोर होंगे कम, ऑनलाइन सेल्स पर बढ़ा फोकस- जानें क्या हो रहा है

वनप्लस इंडिया के ऑफलाइन स्टोर होंगे कम, ऑनलाइन सेल्स पर बढ़ा फोकस- जानें क्या हो रहा है

वनप्लस के आगे लॉन्च होने वाले डिवाइसेज को मुख्य रूप से ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए ही पेश किया जा सकता है। जानिए कंपनी क्या बदलाव कर रही है-

OnePlus- India TV Hindi
Image Source : ONEPLUS वनप्लस इंडिया

OnePlus India: वनप्लस इंडिया ऑफलाइन रिटेल से हटकर ऑनलाइन सेल्स पर फोकस कर रही है। इसके साथ ही यह ओप्पो के मौजूदा इंफ्रास्ट्रक्चर का इस्तेमाल करके अपने सर्विस नेटवर्क का विस्तार कर रही है। वनप्लस के लिए यह कोई नई बात नहीं है। ब्रांड ने मूल रूप से एक ऑनलाइन-फोकस्ड कंपनी के रूप में शुरुआत की थी और यह कदम उसी की ओर वापसी का हिंट देता है। ताजा अपडेट्स के मुताबिक इसका मतलब है कि दो चीजें एक साथ हो रही हैं कि वनप्लस के फिजिकल स्टोर कम होंगे लेकिन सर्विस सेंटर्स बढ़ जाएंगे यानी कंपनी भारत में अपने ऑपरेट करने के तरीके में बड़ा बदलाव कर रही है।

ऑफलाइन स्टोर बंद हो रहे हैं

खबरों के मुताबिक वनप्लस ने अपने ज्यादातर पार्टनर्स के साथ रन करने वाले एक्सक्लूसिव स्टोर बंद करने को कहा है। ये वे स्टोर थे जो अलग-अलग शहरों में सेल्स का काम संभालते थे। इसके बाद उम्मीद है कि सिर्फ कुछ ही कंपनी के स्वामित्व वाले आउटलेट चालू रहेंगे। डिस्ट्रीब्यूटर्स को भी एक निश्चित डेडलाइन से पहले अपना स्टॉक क्लियर करने के लिए कहा गया है, जिसके बाद ऑफलाइन बिलिंग बंद हो जाएगी। यह बदलाव धीरे-धीरे नहीं हो रहा है। यह बहुत कम समय में हो रहा है।

इसका यह भी मतलब है कि आने वाले डिवाइसेज आसानी से ऑफलाइन अवेलेबल नहीं हो पाएंगे। कई रिपोर्ट्स से भी ये पता चलता है कि आगे चलकर लॉन्च होने वाले डिवाइसेज को मुख्य रूप से ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए ही पेश किया जा सकता है।

सर्विस नेटवर्क का एक्सपेंशन भी कर रही कंपनी

इन सब के साथ ही वनप्लस अपने सर्विस नेटवर्क का विस्तार कर रहा है। भारत में सर्विस सेंटर्स की संख्या लगभग 400 से बढ़कर 600 से ज्यादा हो रही है। नए सेंटर बनाने के बजाए कंपनी ओप्पो के सर्विस नेटवर्क का यूज कर रही है। इसका मतलब है कि वनप्लस यूजर्स अब छोटे शहरों सहित ज्यादा जगहों पर सर्विस सेंटर्स का फायदा उठा सकेंगे। 

ऑनलाइन-फर्स्ट अप्रोच

इस कदम के साथ वनप्लस एक बार फिर ज्यादा ऑनलाइन-फोक्स्ड मॉडल की ओर लौट रहा है। वनप्लस नॉर्ड 6 सहित अपकमिंग डिवाइसेज की बिक्री के लिए कंपनी की अपनी वेबसाइट और अमेजन जैसे प्लेटफॉर्म पर डिपेंड करने की उम्मीद है। इसके पीछे की वजह है कि ऑनलाइन सेल्स से डिस्ट्रीब्यूशन और रिटेल मार्जिन से जुड़ी लागत कम हो जाती है। इससे कंपनी को प्राइसिंग और इन्वेंट्री पर बेहतर कंट्रोल भी मिलता है।

वनप्लस यूजर्स के लिए क्या बदलाव होंगे?

खरीदारों के लिए सबसे बड़ा बदलाव अवेलेबिलिटी में होगा। वनप्लस फोन को ऑफलाइन खरीदना पहले जितना आसान नहीं होगा और ऑनलाइन चैनल मुख्य ऑप्शन बन जाएंगे। दूसरी तरफ शहरों में ज्यादा सर्विस सेंटर्स जोड़े जाने से सर्विसेज में सुधार देखा जा सकता है।

ये भी पढ़ें 

BSNL के इस सालाना प्लान में मिल रहा एक्स्ट्रा डेली डेटा, जल्दी करें 2 दिन ही बाकी है ऑफर