A
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. OnePlus ने लॉन्च किया 13380mAh बैटरी वाला प्रीमियम टैबलेट, लैपटॉप की तरह कर पाएंगे यूज, जानें कीमत

OnePlus ने लॉन्च किया 13380mAh बैटरी वाला प्रीमियम टैबलेट, लैपटॉप की तरह कर पाएंगे यूज, जानें कीमत

OnePlus Pad 4 भारत में लॉन्च हो गया है। वनप्लस का यह प्रीमियम टैबलेट 13380mAh की दमदार बैटरी, 12GB रैम और 512GB तक स्टोरेज से लैस है।

OnePlus Tab 4- India TV Hindi
Image Source : ONEPLUS INDIA वनप्लस टैब 4

OnePlus ने अपना प्रीमियम टैबलेट Pad 4 भारत में लॉन्च कर दिया है। यह पिछले साल आए OnePlus Pad 3 का अपग्रेड होगा। इस टैबलेट में 13380mAh की बड़ी बैटरी, 3.4K रेजलूशन वाला डिस्प्ले समेत तगड़े फीचर्स दिए गए हैं। इस टैबलेट के साथ वनप्लस के कवर और पेन भी पेश हुए हैं, जिनके जरिए आप इस टैबलेट को पावरफुल लैपटॉप की तरह यूज कर पाएंगे। OnePlus के इस टैबलेट में और क्या फीचर्स दिए गए हैं, आइए जानते हैं...

OnePlus Pad 4 की कीमत

OnePlus Pad 4 को दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 512GB में पेश किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 54,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप मॉडल 59,999 रुपये है। इस टैबलेट की सेल 5 मई को ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन, फ्लिपकार्ट और कंपनी की आधिकारिक साइट पर की जाएगी। इसकी खरीद पर 5,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा। यूजर्स को इस टैबलेट के साथ 5,499 रुपये वाला OnePlus Stylo Pro फ्री में मिलेगा। इसके साथ की-बोर्ड कवर लगाया जा सकता है, जिसे यूजर्स सेपरेटली खरीद सकते हैं।

OnePlus Pad 4 के फीचर्स

वनप्लस का यह प्रीमियम टैबलेट 13.2 इंच के बड़े LCD डिस्प्ले के साथ आता है। इस टैबलेट के डिस्प्ले का रेजलूशन 3.4K यानी 3392 x 2400 पिक्सल है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1000 निट्स तक की है। साथ ही, इसमें डॉल्वी विजन का सपोर्ट दिया गया है। वनप्लस ने अपने इस नए टैबलेट में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट यूज किया है। इसके साथ 12GB रैम और 512GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है।

Image Source : OnePlus Indiaवनप्लस टैब 4

OnePlus Pad 4 की खास बात ये है कि इसमें PC जैसा मल्टी-टास्किंग आसानी से किया जा सकता है। इसमें रिसाइजेबल विंडो, ड्रैग एंड ड्रॉप सपोर्ट आदि दिया गया है, जो डिवाइस की फाइल को आसानी से मैनेज करने के लिए बना है। इसके अलावा यह टैबलेट AI Writer, AI Summary, AI Transalate, AI Painer, AI recorder जैसे एआई फीचर्स से लैस है। इसमें मेटल बॉडी के साथ-साथ आठ स्पीकर्स दिए गए है। हीट मैनेजमेंट के लिए 40,670 स्क्वायर मिलीमीटर का वेपर चेंबर दिया गया है।

वनप्लस के इस टैबलेट में WiFi 7 और AI पावर्ड स्मार्ट एंटिना दिया गया है। इसकी मोटाई महज 5.94mm है और वजन 672 ग्राम है। इस टैबलेट में कंपनी ने 13,380mAh की बड़ी बैटरी इस्तेमाल की है। इसे चार्ज करने के लिए 80W वायर्ड चार्जिंग दिया गया है। टैबलेट के बैक में 13MP का कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी के लिए इसमें 8MP का कैमरा मिलेगा।

यह भी पढ़ें - Motorola ने 7000mAh बैटरी वाला सस्ता 5G फोन किया लॉन्च, कीमत से लेकर फीचर्स तक जानें सबकुछ