A
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. OnePlus बंद करेगा दिल्ली का यह सर्विस सेंटर, नहीं मिल रहे फोन के कंपोनेंट्स, यूजर्स परेशान

OnePlus बंद करेगा दिल्ली का यह सर्विस सेंटर, नहीं मिल रहे फोन के कंपोनेंट्स, यूजर्स परेशान

OnePlus जल्द ही दिल्ली के एक सर्विस सेंटर को बंद करने जा रहा है। इस सर्विस सेंटर में कंपोनेंट्स की दिक्कत हो रही है, जिसकी वजह से यूजर्स को दूसरे सर्विस सेंटर रेफर किया जा रहा है।

OnePlus Service Center- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV वनप्लस सर्विस सेंटर

OnePlus दिल्ली का एक सर्विस सेंटर बंद करने वाला है। वनप्लस के इस रिटेल स्टोर कम सर्विस सेंटर पर यूजर्स के फोन रिपेयर नहीं हो पा रहे हैं। यहां कंपोनेंट की शॉर्टेज है, जिसकी वजह से यूजर्स को दिल्ली और नोएडा के अन्य सर्विस सेंटर पर भेजा जा रहा है। India TV से स्टोर के स्टाफ ने कहा कि इस स्टोर की लीज खत्म हो गई है, जिसकी वजह से नई इन्वेंटरी नहीं मंगाई जा रही है।

सर्विस सेंटर से लौट रहे यूजर्स

दिल्ली के दिल कनॉट प्लेस के सर्विस सेंटर से वनप्लस यूजर्स को वापस लौटना पड़ रहा है। कई यूजर्स को राजधानी के अन्य स्टोर पर रेफर किया जा रहा है। हमने यहां OnePlus Nord 2 के डिस्प्ले के लिए अप्वॉइंटमेंट बुक किया था। सर्विस सेंटर पर जाने के बाद यहां के स्टाफ ने बताया कि इस सर्विस सेंटर की लीज खत्म हो गई है, जल्द ही यह बंद होने वाला है। इसी वजह से यहां इन्वेंटरी नहीं है आप साकेत या नोएडा के सर्विस सेंटर पर जा सकते हैं।

दूसरे सेंटर पर किया जा रहा रेफर

OnePlus के सर्विस सेंटर पर आए एक और यूजर ने बताया कि उन्हें भी फोन रिपेयर कराना था। अप्वाइंटमेंट लेने के बाद वो दूर से ट्रैवल करके यहां आए थे, लेकिन कंपोनेंट उपलब्ध नहीं होने की वजह से फोन रिपेयर नहीं हो पाया। यहां के स्टाफ बोल रहे हैं कि वो किसी दूसरे सर्विस सेंटर पर चले जाएं। अगर, वो नहीं जाना चाहते हैं तो पिक और ड्रॉप की सर्विस ले सकते हैं। OnePlus के दिल्ली में कनॉट प्लेस के अलावा साकेत, रोहिणी, पीतमपुरा (NSP), जनकपुरी और लाजपत नगर में सर्विस सेंटर हैं। कनॉट प्लेस का सर्विस सेंटर बंद होने के बाद यूजर्स को अन्य सर्विस सेंटर पर जाना होगा।

OnePlus के अन्य खबरों की बात करें तो कंपनी जल्द ही भारत समेत ग्लोबल मार्केट में कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप फोन लॉन्च करने वाली है। यह फोन पिछले साल भारत में लॉन्च हुए OnePlus 13s का अपग्रेड मॉडल है। OnePlus 15s के कई फीचर्स भी ऑनलाइन लीक हो गए हैं।

यह भी पढ़ें - iQOO ने भारत में लॉन्च किया 7200mAh बैटरी वाला गेमिंग फोन, जानें कीमत