Oppo ने अपना एक और मिड बजट फोन लॉन्च किया है। ओप्पो का यह स्मार्टफोन Reno सीरीज में पेश किया गया है। फोन में जबरदस्त कैमरे के साथ जबरदस्त फीचर्स दिए गए हैं। Oppo Reno 16T में कंपनी ने 200MP का कैमरा, 16GB रैम दिया है। इस सीरीज को कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर सेल के लिए उपलब्ध करा दिया है। फोन में 6,700mAh की दमदार बैटरी भी मिलेगी। कंपनी ने हाल ही में भारत में Oppo Reno 16, Oppo Reno 16C लॉन्च किया है।
Oppo Reno 16T की कीमत
ओप्पो का यह स्मार्टफोन दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 12GB RAM + 256GB और 16GB RAM + 512GB में आता है। इसकी शुरुआती कीमत CNY 3600 (लगभग 53,000 रुपये) है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट CNY 4499 (लगभग 64,000 रुपये) में आता है। इस फोन को Galaxy Purple, Heartbeat और The Moonlit Night is Dark कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। इसे चीन में कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर सेल के लिए उपलब्ध कराया गया है।
- 12GB RAM + 256GB - CNY 3600 (लगभग 53,000 रुपये)
- 16GB RAM + 512GB - CNY 4499 (लगभग 64,000 रुपये)
Oppo Reno 16T के फीचर्स
ओप्पो का यह फोन 6.32 इंच के कॉम्पैक्ट AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। फोन का डिस्प्ले FHD+ रेजलूशन को सपोर्ट करता है। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इस फोन में IP66 + IP68 + IP69 + IP69K रेटिंग दी गई है यानी यह फोन वाटर और डस्टप्रूफ है।
| Oppo Reno 16T |
फीचर्स |
| डिस्प्ले |
6.32 इंच, AMOLED, 120Hz |
| प्रोसेसर |
MediaTek Dimensity 8550 Super |
| स्टोरेज |
16GB + 512GB |
| कैमरा |
200MP + 50MP + 50MP, 50MP |
| बैटरी |
6700mAh, 80W |
| OS |
Android 16, ColorOS 16 |
Oppo Reno 16T में MediaTek Dimensity 8550 Super चिपसेट दिया गया है। फोन में 16GB रैम और 512GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यह Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर काम करता है। Oppo Reno 16T में 6,700mAh की दमदार बैटरी दी गई है। यह फोन 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
इस स्मार्टफोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन के बैक में 200MP का मेन कैमरा दिया गया है, जो OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्टेब्लाइजेशन को सपोर्ट करता है। इसके साथ 50MP का अल्ट्रा वाइड और 50MP का टेलीफोटो कैमरा मिलेगा। फोन का कैमरा 120x डिजिटल और 3.5x ऑप्टिकल जूम को सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP का कैमरा मिलेगा।
यह भी पढ़ें - Vivo जल्द भारत में लॉन्च करेगा फोल्डेबल फोन, मिलेगा 200MP का कैमरा