A
Hindi News टेक न्यूज़ OnePlus 13 समेत पुराने फोन में कब आएगा OxygenOS 16, कंपनी ने कर दिया रिवील

OnePlus 13 समेत पुराने फोन में कब आएगा OxygenOS 16, कंपनी ने कर दिया रिवील

OxygenOS 16 को जल्द ही OnePlus 13 सीरीज समेत पुराने डिवाइसेज के लिए रोल आउट किया जाएगा। कंपनी ने इसे लेकर जानकारी शेयर की है। वनप्लस का यह लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम Android 16 पर बेस्ड है और कई नए फीचर्स के साथ आता है।

OxygenOS 16- India TV Hindi Image Source : ONEPLUS ऑक्सीजन ओएस

OnePlus 15 इस महीने 13 नवंबर को लॉन्च होने वाला है। वनप्लस ने इस फोन की लॉन्चिंग से पहले अपने लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम OxygenOS 16 की घोषणा की थी। Android 16 पर बेस्ड यह लेटेस्ट यूजर इंटरफेस जल्द ही OnePlus 13, OnePlus Nord 5, OnePlus 12 समेत पुराने फोन में मिलने लगेगा। कंपनी ने इसकी टाइमलाइन रिवील कर दी है। OxygenOS 16 में कंपनी ने कई नए फीचर्स जोड़े हैं, जो पिछले किसी वर्जन में नहीं मिलते हैं।

OxygenOS 16 में क्या है खास?

OxygenOS 16 में नया मैटेरियल-3 एक्सप्रेसिव UX डिजाइन देखने को मिलेगा। इसके अलावा इसमें कई कस्टमाइजेबल होम स्क्रीन वॉलपेपर दिए गए हैं। ColorOS 16 की तरह ही OxygenOS में भी Google Gemini AI पर बेस्ड Mind Plus मिलेगा, जो आपके द्वारा कैप्चर किए गए स्क्रीनशॉट्स समेत स्क्रीन की गतिविधियों को कुछ समय तक रिकॉर्ड में रखता है। इसके अलावा फ्लूइड यूजर इंटरफेस मिलेगा, जिसमें ऐप के बीच के ट्रांजिशन काफी स्मूद दिखेंगे। यही नहीं, ऐप के बीच में स्विच करते समय एक्सप्रेसिव एनिमेशन भी दिखाई देगा।

OxygenOS 16 में गूगल जेमिनी पर बेस्ड AI फीचर्स मिलेंगे, जिनमें AI VoiceScribe, AI Writer, AI Scan better, AI Portrait Glow और AI Perfect Shot आदि शामिल हैं। साथ ही, इसमें प्लस लॉक जैसा सिक्योरिटी फीचर भी इसमें मिलेगा, जो 11 लेयर का एनक्रिप्शन ऑफर करता है। वनप्लस ने अपने नए ऑपरेटिंग सिस्टम में फोन और PC के बीच में सीमलेस कनेक्टिविटी वाला फीचर दिया है, जो स्मार्टफोन और पीसी के बीच फाइल को आसानी से ट्रांसफर करने में मदद करेगा।

Image Source : OnePlusऑक्सीजन ओएस 16

पुराने फोन में कब होगा रोल आउट?

OnePlus ने कंफर्म किया है कि OxygenOS 16 को फेजवाइज अपने पुराने डिवाइसेज में रोल आउट किया जाएगा। पहले फेज में कंपनी OnePlus 13, OnePlus 13s, OnePlus 13R और OnePlus Open के लिए इसे रोल आउट करेगी। OnePlus 15 के ग्लोबल लॉन्च के साथ ही इन डिवाइसेज के लिए नया OxygenOS 16 रोल आउट किया जाएगा।

इसके बाद पुराने डिवाइसेज जैसे कि OnePlus 12, OnePlus 12R, OnePlus 11, OnePlus 11R, OnePlus 10 Pro, OnePlus Nord 5, OnePlus Nord CE 5, OnePlus Nord 4, OnePlus Nord 3, OnePlus Nord CE 4, OnePlus Nord CE 4 Lite, OnePlus Pad 3, OnePlus Pad 2, OnePlus Pad और OnePlus Pad Lite के लिए OxygenOS 16 को रोल आउट किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें -

YouTube में आया गजब का फीचर, लो क्वालिटी वीडियो भी बन जाएगा HD, क्रिएटर्स की हुई मौज