A
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Realme 16 5G की सेल शुरू, 7000mAh बैटरी और देश के पहले सेल्फी मिरर वाले फोन की जानें कीमत और ऑफर

Realme 16 5G की सेल शुरू, 7000mAh बैटरी और देश के पहले सेल्फी मिरर वाले फोन की जानें कीमत और ऑफर

भारत का पहला सेल्फी मिरर वाला फोन अब बिक्री के लिए उपलब्ध है और इसकी कीमत के साथ-साथ इस पर मिल रहे आकर्षक ऑफर्स को भी जानिए।

Realme 16 5G- India TV Hindi
Image Source : REALME रियलमी 16 5जी

Realme 16 5G Sale: Realme 16 5G को भारत में 2 अप्रैल को लॉन्च किया गया था और इस फोन की पहली सेल आज से शुरू हो गई है। Realme 16 5G की पहली सेल कंपनी के ऑनलाइन स्टोर और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर शुरू कर दी गई है।  रियलमी के इस मिड बजट फोन को दो कलर ऑप्शंस और तीन स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में लॉन्च किया गया है। ये भारत का पहला सेल्फी मिरर फोन है और इसकी बैटरी कैपिसिटी भी शानदार है। रियलमी 16 5जी को ग्राहक रियलमी के ऑनलाइन स्टोर और फ्लिपकार्ट के जरिए खरीद सकते हैं और इसे एयर ब्लैक और एयर व्हाइट कलर में खरीदा जा सकता है।  

रियलमी 16 5जी की अवेलिबिलिटी और इस पर मिल रहे ऑफर

इस फोन का बेस वेरिएंट जिसमें 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मिल रही है, उसकी कीमत 31,999 रुपये है।

फोन का हाई-एंड वेरिएंट जिसमें 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज मिल रही है, उसकी कीमत 33,999 रुपये है।

फोन का टॉप-ऑफ-द-लाइन वेरिएंट जिसमें 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज मिल रही है, उसकी कीमत 36,999 रुपये है।

रियलमी इंट्रोडक्टरी ऑफर के तहत सेलेक्टेड क्रेडिट कार्ड्स के ईएमआई प्लान पर 3000 रुपये तक इंस्टेंट डिस्काउंट दे रही है। इसके अलावा कस्टमर्स इस नए फोन को 2000 रुपये के बैंक डिस्काउंट और यूपीआई डिस्काउंट के साथ के साथ भी खरीद सकते हैं। इसके साथ ही कस्टमर्स को 12 महीने तक के EMI ऑप्शन्स भी मिल रहे हैं और 1000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी हासिल हो सकता है।

रियलमी 16 5जी के फीचर्स

इस फोन में MediaTek Dimensity 6400 Turbo प्रोसेसर मिलता है। फोन में 7000mAh की बैटरी मिलती है जो 60W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ये फोन डुअल रियर कैमरा यूनिट से लैस है और इसके रियर कैमरा मॉड्यूल में सेल्फी मिरर मिल रहा है। ये देश का पहला सेल्फी मिरर वाला फोन है और ये इसका खास फीचर है। चीनी ब्रांड का यह फोन स्लिम डिजाइन और Google Pixel जैसे कैमरा मॉड्यूल के साथ आता है। फोन में 6.57 इंच का FHD+ डिस्प्ले मिलता है। फोन में पंच-होल डिजाइन वाला AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इसका डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 4200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। फोन Android 16 पर बेस्ड Realme UI पर काम करता है।

इस फोन में IP69 रेटिंग मिल रही है जो इसे पानी और धूल से बचाती है। फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का मेन अल्ट्रावाइड कैमरा मिलेगा। इसके साथ 2MP का मोनोक्रोम कैमरा दिया गया है। इस फोन में 50MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। कंपनी ने फोन में वेपर चेंबर कूलिंग सिस्टम दिया है। 

ये भी पढ़ें 

WhatsApp ला रहा है नॉइस कैंसिलेशन फीचर, शोरगुल-भीड़भाड़ वाली जगहों पर आएगी एकदम क्लियर आवाज