A
Hindi News टेक न्यूज़ Realme GT 8 Pro की भारतीय बाजार में एंट्री, रिको-ट्यून्ड कैमरों से लैस फोन ड्रीम एडिशन वेरिएंट के साथ लॉन्च

Realme GT 8 Pro की भारतीय बाजार में एंट्री, रिको-ट्यून्ड कैमरों से लैस फोन ड्रीम एडिशन वेरिएंट के साथ लॉन्च

रियलमी 2025 के आखिर में लॉन्च होने वाले कुछ चुनिंदा फोन की लिस्ट में शामिल हो गई है और इसके फोन ज्यादातर परफॉर्मेस आधारित डिवाइस के तौर पर जाने जाते हैं।

Realme GT8 Pro- India TV Hindi Image Source : REALME रियलमी जीटी 8 प्रो

Realme GT 8 Pro: रियलमी ने GT 8 Pro को आधिकारिक रूप से भारत में लॉन्च कर दिया है और इस डिवाइस ने लॉन्च के समय के मुताबिक अन्य फ्लैगशिप डिवाइस जैसे OnePlus 15 और Oppo Find X9 series को जॉइन कर लिया है। चीनी टेक कंपनी Realme ने आज Realme GT 8 Pro को भारत में Realme GT 8 Pro Dream Edition के साथ लॉन्च कर दिया। भारत में यह फ्लैगशिप Realme फोन रिको-ट्यून्ड कैमरों से लैस है और 3nm स्नैपड्रैगन 8 Elite Gen 5 SoC पर चलता है, जिससे यह OnePlus 15 के बाद भारत में इस चिपसेट वाला दूसरा फोन बन गया है।

इसे देश में एक ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और कंपनी की वेबसाइट के जरिए दो कलर में उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं, Realme GT 8 Pro Dream Edition के पिछले हिस्से पर टेक्सचर्ड Aston Martin लोगो दिया गया है। रियलमी 2025 के आखिर में लॉन्च होने वाले कुछ चुनिंदा फोन की लिस्ट में शामिल हो गई है और इसके फोन ज्यादातर परफॉर्मेस आधारित डिवाइस के तौर पर जाने जाते हैं। 

Realme GT 8 Pro की कीमत और कलर क्या है

रियलमी जीटी 8 प्रो की 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट के लिए भारत में शुरुआती कीमत 72,999 रुपये है। वहीं टॉप-ऑफ-द-लाइन 16GB रैम और 512GB स्टोरेज वाले Realme GT 8 Pro वेरिएंट की कीमत 78,999 रुपये है। दूसरी ओर रियलमी जीटी 8 प्रो ड्रीम एडिशन जो 16GB रैम + 512GB स्टोरेज वाला इकलौता वेरिएंट है इसके लिए भारत में कीमत 79,999 रुपये है। Realme GT 8 Pro भारत में फ्लिपकार्ट और ऑनलाइन स्टोर के माध्यम से डेयरी व्हाइट और अर्बन ब्लू रंगों में उपलब्ध होगा।

Realme GT 8 Pro और Realme GT 8 Pro Dream Edition भारत में 25 नवंबर से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे और 29 नवंबर तक उपलब्ध रहेंगे। कंपनी शुरुआती ग्राहकों को एक मुफ्त डेको सेट और 5000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट और छह महीने तक की EMI का ऑप्शन दे रही है। ड्रीम एडिशन पर कोई छूट नहीं है लेकिन बायर्स  12 महीने की ईएमआई योजना का ऑप्शन चुन सकते हैं।

Realme GT 8 Pro के कैमरा फीचर्स

रियर कैमरा सेटअप में 200-मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस भी शामिल है जो 3x ऑप्टिकल ज़ूम और 12x तक लॉसलेस जूम का मजा देता है, साथ ही 50-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड सेंसर भी है। Realme GT 8 Pro डॉल्बी विजन के साथ 4K 120fps रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है।

फोन के और स्पेसिफिकेशन्स क्या हैं

नए Realme GT 8 Pro में क्वालकॉम का 3nm ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 8 Elite Gen 5 चिपसेट, 16GB तक LPDDR5X रैम और 512GB तक UFS 4.1 इंटरनल स्टोरेज है, जिसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 4.60GHz है। फोन में Adreno 840 GPU भी है। थर्मल मैनेजमेंट के लिए, इसमें 7,000 sq mm हीट डिसिपेशन एरिया वाला वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम है।

फोन की अन्य तकीनीकी बातें जानिए

  • Realme GT 8 Pro एक डुअल सिम हैंडसेट है जो एंड्राइ़ड 16 पर आधारित रियलमी UI 7.0 पर चलता है। 
  • इसमें 6.79-इंच QHD+ (1,440x3,136 पिक्सल) BOE Q10 फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz तक जाता है।  
  • इसमें अधिकतम टच सैंपलिंग रेट 360Hz तक और HDR सपोर्ट, 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट और हाई ब्राइटनेस मोड (HBM) में 2,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। 
  • इसकी स्क्रीन में 508 ppi पिक्सल डेंसिटी, 1.07 बिलियन कलर्स, 19.6:9 आस्पेक्ट रेशियो और गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन भी है।

यह भी पढ़ें