A
Hindi News टेक न्यूज़ रियलमी P4 Lite भारत में 20 फरवरी को होगा लॉन्च, डिजाइन-कलर-बैटरी सहित कई डिटेल्स आई सामने

रियलमी P4 Lite भारत में 20 फरवरी को होगा लॉन्च, डिजाइन-कलर-बैटरी सहित कई डिटेल्स आई सामने

रियलमी के रियलमी पी4 लाइट फोन की लॉन्च डेट का खुलासा हो गया है और इसमें कई शानदार फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स मिलने का दावा कंपनी की ओर से किया गया है।

Realme P4 Lite- India TV Hindi Image Source : REALME रियलमी पी4 लाइट

Realme P4 Lite Launch: रियलमी ने हाल ही में Realme P4 Lite की भारत में लॉन्च डेट का खुलासा कर दिया है और इसके तहत 20 फरवरी की तारीख इसके लॉन्च के लिए तय की गई है। कंपनी ने इसके बारे में कुछ डिटेल्स का खुलासा किया है और आपको इसके बारे में जानना चाहिए।

Realme P4 Lite के डिजाइन और कलर ऑप्शन्स

रियलमी पी4 लाइट के डिजाइन में फ्लैट फ्रैम रखा गया है और बैक में 2 बड़े सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल्स देखे जाएंगे। इसमें एक रिंग स्टाइल पल्स लाइट भी होगी ये केवल शो के लिए नहीं है, इसमें अलग-अलग इंटरेक्शन्स के लिए 9 तरह की कलर चॉइस मिलती हैं और पांच ग्लोइंग मोड्स मिलते हैं। इस फोन में स्लिम बैजल्स और फ्रंट में वॉटरड्रॉप नॉच देखने को मिलेगा। पी4 लाइट तीन कलर्स में आएगा जिसमें Beach Gold, Obsidian Black और Sea Blue के ऑप्शन मिलने वाले हैं।

स्मार्ट टच सपोर्ट के साथ 6.74 इंच का 90Hz डिस्प्ले

6.74 इंच का डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट और 180Hz टच सैंपलिंग रेट को सपोर्ट करता है। इसकी ब्राइटनेस भी काफी अच्छी है, जो 563 निट्स तक पहुंचती है। रियलमी ने इसमें स्मार्ट टच फीचर जोड़ा है, जिससे आप गीले या तैलीय हाथों, दस्तानों या यहां तक ​​कि वाटरप्रूफ कवर के साथ भी स्क्रीन का सही इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही इसमें ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले का सपोर्ट भी मिलता है।

परफॉर्मेंस, स्टोरेज और AI फीचर्स

P4 Lite में 1.8GHz पर चलने वाला 12nm ऑक्टा-कोर चिपसेट है, जिसका AnTuTu स्कोर लगभग 280,000 है। इसमें 18GB तक डायनेमिक रैम और 128GB स्टोरेज मिलती है। यह डिवाइस Android 15 पर आधारित Realme UI पर चलता है, जिसमें AI बूस्ट, AI इरेजर, AI क्लियर फेस, AI इमेज मैटिंग और सर्कल टू सर्च जैसे AI टूल्स मौजूद हैं। इसमें मिनी कैप्सूल फीचर भी मौजूद है।

कैमरा-ऑडियो फीचर्स

कैमरे की बात करें तो, इसमें पीछे की तरफ 13 मेगापिक्सल का एआई कैमरा है। ऑडियो के लिए रियलमी 300 परसेंट तक अल्ट्रा वॉल्यूम, एआई कॉल नॉइज रिडक्शन 2.0 और स्पीकर क्लीनर का वादा करता है जो वाइब्रेशन का उपयोग करके पानी को बाहर निकाल देता है।

रिवर्स चार्जिंग के साथ 6300mAh की बैटरी

इसकी बैटरी वाकई लाजवाब है और ये 6300mAh की बैटरी है जिसके बारे में Realme का दावा है कि यह दो पूरे दिन के हैवी यूज को झेल सकती है। यह USB टाइप-C के साथ 15W फास्ट चार्जिंग और 6W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। चार्जर भी बॉक्स में शामिल है।

ड्यूरेबिलिटी और बिल्ड क्वालिटी

मजबूती की बात करें तो P4 Lite ने सैन्य लेवल के झटके सहने का टेस्ट पास कर लिया है और यह 1.8 मीटर तक की ऊंचाई से गिरने पर भी खराब नहीं होता। इसमें धूल और पानी से बचने के लिए IP54 रेटिंग है, इसकी मोटाई 8 मिमी से थोड़ी कम है और इसका वजन 201 ग्राम है।

ये भी पढ़ें

India AI Impact Summit 2026: पीएम मोदी ने किया एआई इंपैक्ट समिट का उद्घाटन, AI एक्सपो का किया अवलोकन