A
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 412 रुपये EMI में घर लाएं Redmi का लेटेस्ट 5G फोन, मिलेंगे 5160mAh बैटरी समेत धांसू फीचर्स

412 रुपये EMI में घर लाएं Redmi का लेटेस्ट 5G फोन, मिलेंगे 5160mAh बैटरी समेत धांसू फीचर्स

Redmi A4 5G की कीमत में बड़ा प्राइस कट किया गया है। रेडमी का यह फोन लॉन्च प्राइस से 2,000 रुपये सस्ते में मिल रहा है। साथ ही, इसकी खरीद पर बैंक ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं।

Redmi A4 5G- India TV Hindi
Image Source : FILE रेडमी ए4 5जी

Redmi के इस साल लॉन्च हुए बजट फ्रेंडली 5G स्मार्टफोन को काफी सस्ते में घर ला सकते हैं। ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर इस फोन को आप महज 412 रुपये की EMI में घर ला सकते हैं। रेडमी का यह फोन 5160mAh की दमदार बैटरी, 50MP डुअल कैमरा जैसे तगड़े फीचर्स के साथ आता है। वहीं, इस फोन की खरीद पर बैंक ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं।

Redmi A4 5G पर ऑफर

रेडमी का यह फोन दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 4GB RAM + 64GB और 4GB RAM + 128GB में आता है। इस फोन की शुरुआती कीमत 8,498 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 9,498 रुपये में अमेजन पर लिस्ट किया गया है। इस फोन को क्रमशः 10,999 रुपये और 11,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था। इसे दो कलर ऑप्शन पर्पल और ब्लैक में खरीदा जा सकता है। इस फोन की खरीद पर 254 रुपये का कैशबैक मिलेगा। साथ ही, यह 412 रुपये की शुरुआती EMI में मिलेगा।

Redmi A4 5G के फीचर्स

रेडमी का यह बजट फोन 6.88 इंच के बड़े डिस्प्ले के साथ आता है। यह 120Hz हाई रिफ्रेश रेट फीचर को सपोर्ट करता है। साथ ही, इसमें TUV ट्रिपल सर्टिफाइड आई केयर प्रोटेक्शन मिलता है। फोन का डिस्प्ले 600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेक फीचर को सपोर्ट करता है।

यह फोन Qualcomm Snapdragon 4s Gen 2 प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें 4GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। फोन की रैम और स्टोरेज को एक्सपेंड किया जा सकता है। यह साइड माउंटेड फिजिकल फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर को सपोर्ट करता है।

इस फोन में 5,160mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जिसके साथ 18W USB Type C चार्जिंग फीचर मिलता है। हालांकि, कंपनी फोन के साथ 33W चार्जर बॉक्स में ऑफर करती है। फोन में 3.5mm ऑडियो जैक, ब्लूटूथ, डुअल बैंड WiFi जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Redmi A4 5G के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का मेन AI कैमरा और एक सेकेंरी कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5MP का कैमरा दिया गया है। यह फोन Android 14 पर बेस्ड HyperOS पर काम करता है।

यह भी पढ़ें -

Jio का बड़ा धमाका, 51 रुपये में पूरे साल चलेगा Unlimited 5G इंटरनेट, जानें ऑफर