1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 72Wh की दमदार बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi का लैपटॉप, मिलेगा Intel का लेटेस्ट प्रोसेसर

72Wh की दमदार बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi का लैपटॉप, मिलेगा Intel का लेटेस्ट प्रोसेसर

Redmi Book 2027 सीरीज में कंपनी ने दो दमदार लैपटॉप लॉन्च किए हैं। इस सीरीज में कंपनी ने 72Wh बैटरी दी है। साथ ही, इसमें Intel का लेटेस्ट चिपसेट दिया गया है।

Redmi Book 2027- India TV Hindi
Image Source : REDMI रेडमी बुक 2027

Redmi ने अपना नया लैपटॉप लॉन्च किया है, जो Intel के लेटेस्ट Wildcat Lake प्रोसेसर के साथ आता है। Xiaomi ने अपने नए Redmi K100 स्मार्टफोन के साथ इस नई Redmi Book 2027 सीरीज पेश की है। इस नई लैपटॉप सीरीज में बड़ी बैटरी के साथ मेटल एल्युमीनियम अलॉय बॉडी का इस्तेमाल किया या है। यह लैपटॉप सीरीज लाइटवेट और स्लिम डिजाइन के साथ आती है।

कितनी है कीमत?

Redmi Book 2027 सीरीज में कंपनी ने दो मॉडल पेश किए हैं। 14 इंच वाले मॉडल का वजन 1.28 किलोग्राम है और इसकी मोटाई 13.95mm है। वहीं, इसके 16 इंच वाले मॉडल की मोटाई 14.35mm है और इसका वजन 1.56 किलोग्राम है। इसके 14 इंच वाले मॉडल के 16GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 6799 यानी लगभग 97,000 रुपये है। वहीं, इसके 16GB RAM + 1TB वाले स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 7999 यानी लगभग 1,14,200 रुपये है।

Redmi Book 2027 के 16 इंच वाले मॉडल के शुरुआती 16GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 6999 यानी लगभग 1,00,000 रुपये है। वहीं, इसके 16GB RAM + 1TB वाले स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 8199 यानी लगभग 1,17,000 रुपये है। इसे 3 नवंबर को सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इस लैपटॉप सीरीज के साथ कंपनी 20,000mAh का पावरबैंक फ्री में ऑफर कर रही है।

Redmi Book 2027 के फीचर्स

रेडमी की यह लैपटॉप सीरीज 14 इंच और 16 इंच की स्क्रीन साइज में आती है। इस सीरीज के 16 इंच वाले मॉडल के डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है और पीक ब्राइटनेस 400 निट्स तक की है। इसके डिस्प्ले का रेजलूशन 2560 x 1600 पिक्सल है। इसके साथ 72Wh की बड़ी बैटरी मिलती है। कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज में 19.5 घंटे तक यूज किया जा सकता है।

इस सीरीज के दोनों लैपटॉप Intel Wildcat Lake चिपसेट को सपोर्ट करते हैं। यह चिपसेट LPDDR5X मेमोरी और डुअल फैन सेटअप को सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि यह 30W एनर्जी को ट्रांसफर कर सकता है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए दो फुल फंक्शन USB Type C 3.2 Gen 2 पोर्ट दिए गए हैं। वहीं, इसमें HMDI 2.1 पोस्ट और दो USB Type A पोर्ट दिए गए हैं। साथ ही, इसमें 3.5mm ऑडियो जैक दिया गया है।

यह भी पढ़ें - 15 लाख रुपये में लॉन्च हुआ LG का 115 इंच स्क्रीन वाला Mini LED TV, घर बन जाएगा थिएटर