Redmi अगले सप्ताह 11 अगस्त को अपना अब तक का सबसे तगड़ा फोन लॉन्च करने वाला है। चीनी कंपनी का यह फोन दमदार बैटरी और 16GB रैम के साथ आ सकता है। इस फोन की बैटरी की डिटेल सामने आई है। साथ ही फोन के अन्य फीचर्स भी रिवील हुए हैं। रेडमी के इस फोन को पिछले साल लॉन्च हुए Redmi K90 Pro के अपग्रेड के तौर पर पेश किया जा सकता है।
फोन की बैटरी डिटेल आई सामने
Redmi K100 Pro की बैटरी, चार्जिंग और कैमरा डिटेल्स सामने आई है। चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर कंपनी ने कंफर्म किया है कि यह फोन 8,580mAh की दमदार बैटरी के साथ लॉन्च किया जाएगा। इसमें सिलिकन-कार्बन बैटर का इस्तेमाल किया जाएगा। इसमें 100W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग दिया जा सकता है। इसमें वायर्ड के साथ-साथ वायरलेस चार्जिंग दिया जा सकता है।
रेडमी के इस फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा दिया जा सकता है। इसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है, जो OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्टेब्लाइजेशन फीचर को सपोर्ट करेगा। इसके अलावा फोन में एक वाइड एंगल और एक टेलीफोटो कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP का कैमरा दिए जाने की उम्मीद है।
गीकबेंच पर हुआ लिस्ट
Redmi K100 Pro को पिछले दिनों सर्टिफिकेशन वेबसाइट गीकबेंच पर लिस्ट किया गया था। गीकबेंच लिस्टिंग में रेडमी के इस फोन को मॉडल नंबर M511CD के नाम से लिस्टेड है। इस फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट मिल सकता है। इसमें 16GB रैम दिया जा सकता है। गीकबेंच पर फोन को सिंगल कोर में 3,429 और मल्टी-कोर में 10,671 का स्कोर मिला है। यह फोन Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
Image Source : Stuff Listing/Xरेडमी के 100 प्रो
मिलेंगे ये फीचर्स
पिछले दिनों आई रिपोर्ट के मुताबिक, रेडमी का यह फोन 6.59 इंच के 1.5K OLED डिस्प्ले के साथ आ सकता है। इसमें 185Hz रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिल सकता है। यह फोन इन-डिस्प्ले अल्ट्रासोनिक 3D फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आ सकता है। यही नहीं फोन में IP68 रेटिंग का सपोर्ट मिल सकता है। फोन पानी में भींगने या धूल-मिट्टी से खराब नहीं होगा।
यह भी पढ़ें -