A
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. OnePlus के बाद Xiaomi ने भी बढ़ाए दाम, 5500 रुपये तक महंगे हुए Redmi के तीन बजट फोन

OnePlus के बाद Xiaomi ने भी बढ़ाए दाम, 5500 रुपये तक महंगे हुए Redmi के तीन बजट फोन

Xiaomi ने चुपके से अपने तीन फोन की कीमत में 5500 रुपये तक का इजाफा किया है। Redmi Note 15, Redmi 15 और Redmi 15C को अब लॉन्च प्राइस से काफी महंगे में खरीदा जा सकेगा।

Redmi Note 15, Redmi 15, Redmi 15C- India TV Hindi
Image Source : XIAOMI REDMI INDIA शाओमी के फोन हुए महंगे

OnePlus के बाद Xiaomi ने भी अपने स्मार्टफोन की कीमतों में इजाफा कर दिया है। शाओमी के सब ब्रांड Redmi ने अपने तीन बजट स्मार्टफोन Note 15, Redmi 15 और Redmi 15C की कीमतें बढ़ा दी हैं। पिछले दिनों OnePlus ने इस साल लॉन्च हुए अपने मिड बजट फोन OnePlus 15R की कीमत में 2,500 रुपये का इजाफा किया है। मेमोरी चिप की शॉर्टेज और सप्लाई चेन की दिक्कत की वजह से स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन की कीमतें बढ़ा रही हैं।

Redmi Note 15 की नई कीमत

रेडमी का यह बजट फ्रेंडली फोन भारत में 22,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। इस फोन की कीमत में 2,000 रुपये का इजाफा किया गया है। अब यह फोन 24,999 रुपये की शुरुआती कीमत में मिलेगा। रेडमी का यह फोन दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में आता है। इसके टॉप वेरिएंट की कीमत में 3,000 रुपये का इजाफा किया गया है। यह वेरिएंट 24,999 रुपये में लॉन्च हुआ था, जो अब 27,999 रुपये में मिलेगा।

Redmi Note 15 लॉन्च प्राइस नई कीमत
8GB RAM + 128GB 22,499 रुपये 24,999 रुपये
8GB RAM + 256GB 24,999 रुपये 27,999 रुपये

Redmi 15 की नई कीमत

रेडमी 15 की शुरुआती कीमत में कंपनी ने 3,500 रुपये का इजाफा करने का फैसला किया है। यह फोन 14,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च हुआ था। प्राइस हाइक के बाद इसका 6GB RAM +128GB वाला शुरुआती वेरिएंट 18,499 रुपये में मिल रहा है। वहीं, इसके 8GB RAM + 128GB वेरिएंट की कीमत में 4,500 रुपये का इजाफा किया गया है।

यह वेरिएंट 15,999 रुपये में लॉन्च हुआ था। कीमतें बढ़ने के बाद इसकी कीमत 20,499 रुपये हो गई है। इस फोन के सबसे टॉप 8GB RAM + 256GB वाले वेरिएंट को 16,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। चीनी कंपनी ने इसकी कीमत में 5,500 रुपये का इजाफा किया गया है। यह वेरिएंट अब 22,499 रुपये में मिलेगा।

Redmi 15 लॉन्च प्राइस नई कीमत
6GB RAM + 128GB 14,999 रुपये 18,499 रुपये
8GB RAM + 128GB 15,999 रुपये 20,499 रुपये
8GB RAM + 256GB 16,999 रुपये 22,499 रुपये

Redmi 15C की नई कीमत

रेडमी का यह सस्ता फोन भी अब काफी महंगा हो गया है। इस फोन को 12,499 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। प्राइस हाइक के बाद इसका 4GB + 128GB वाला शुरुआती वेरिएंट 15,499 रुपये में मिल रहा है। फोन की कीमत में 3,000 रुपये का इजाफा हुआ है। वहीं, इसका 6GB  + 128GB वाले वेरिएंट को 13,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। इसकी कीमत में 3,500 रुपये का इजाफा हुआ है। अब यह 17,499 रुपये में मिलेगा। वहीं, इसके टॉप 8GB RAM + 128GB वाले वेरिएंट को 15,499 रुपये में लॉन्च किया गया था। इसकी कीमत में 4,000 रुपये का इजाफा किया गया है। यह वेरिएंट अब 19,499 रुपये में मिलेगा।

Redmi 15C लॉन्च प्राइस नई कीमत
4GB RAM + 128GB 12,499 रुपये 15,499 रुपये
6GB RAM + 128GB 13,499 रुपये 17,499 रुपये
8GB RAM + 128GB 15,499 रुपये 19,499 रुपये

यह भी पढ़ें - करोड़ों Android स्मार्टफोन पर मंडरा रहा खतरा, I4C की नई वॉर्निंग, न करें ये गलती