1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Redmi Note 17 Pro, Note 17 Pro Max की सेल, 10000mAh बैटरी वाले फोन पर तगड़ा ऑफर

Redmi Note 17 Pro, Note 17 Pro Max की सेल, 10000mAh बैटरी वाले फोन पर तगड़ा ऑफर

Redmi Note 17 Pro और Redmi Note 17 Pro Max की सेल भारत में शुरू हो गई है। रेडमी के ये दोनों मिड बजट फोन पिछले दिनों लॉन्च हुए हैं। 10,000mAh बैटरी वाले फोन की खरीद पर 5,000 रुपये तक बचाए जा सकते हैं।

Redmi Note 17 Pro Series- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV रेडमी नोट 17 प्रो सीरीज की सेल

Redmi Note 17 Pro सीरीज की सेल भारत में शुरू हो गई है। रेडमी की यह सीरीज पिछले दिनों लॉन्च हुई थी। यह चीनी कंपनी की पहली स्मार्टफोन सीरीज है, जिसमें 10,000mAh बैटरी वाला फोन पेश किया गया है। कंपनी पहली सेल में फोन की खरीद पर 5,000 रुपये तक का इंस्टैंट बैंक डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इस सीरीज में दो फोन Redmi Note 17 Pro और Redmi Note 17 Pro Max पेश किए गए हैं।

Redmi Note 17 Pro, Note 17 Pro Max पर ऑफर

Redmi Note 17 Pro भारत में दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 256GB और 8GB RAM + 256GB में आता है। इसकी शुरुआती कीमत 33,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 36,999 रुपये में आता है। कंपनी इस फोन की खरीद पर 3,000 रुपये का इंस्टैंट बैंक डिस्काउंट ऑफर कर रही है।

वहीं, Redmi Note 17 Pro भारत में दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 256GB में आता है। इसकी शुरुआती कीमत 49,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 55,999 रुपये में आता है। इस फोन की खरीद पर 5,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिलेगा। फोन की सेल कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा Amazon पर आयोजित की जा रही है।

Redmi Note 17 Pro, Note 17 Pro Max के फीचर्स

ये दोनों फोन 6.83 इंच के 1.5K AMOLED डिस्प्ले के साथ आते हैं। इन दोनों फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 3200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इस सीरीज के प्रो मॉडल में Qualcomm Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट मिलेगा। वहीं, प्रो मैक्स मॉडल में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 5 दिया गया है।

  Redmi Note 17 Pro Max Redmi Note 17 Pro
डिस्प्ले 6.83 इंच, 1.5K AMOLED, 120Hz 6.83 इंच, 1.5K AMOLED, 120Hz
प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 6 Gen 5 Qualcomm Snapdragon 6s Gen 4
स्टोरेज 12GB + 256GB 8GB + 256GB
बैटरी 10000mAh, 100W 9,000mAh, 67W
कैमरा 50MP + 8MP, 32MP 50MP + 8MP, 16MP
OS Android 16, HyperOS 3 Android 16, HyperOS 3

Redmi Note 17 Pro में 8GB रैम के साथ 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। वहीं, Note 17 Pro Max में 12GB रैम के साथ 256GB तक का सपोर्ट मिलेगा। ये दोनों फोन Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 के साथ आते हैं। कैमरे की बात करें तो Redmi Note 17 Pro सीरीज में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इन दोनों फोन में 50MP का मेन OIS और 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलेगा।

प्रो मॉडल में सेल्फी के लिए 32MP का कैमरा दिया गया है। वहीं, प्रो मैक्स में 16MP का कैमरा मिलता है। ये दोनों फोन IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटेड हैं, जिसकी वजह से फोन पानी में डूबने पर भी खराब नहीं होगा। Note 17 Pro में 9000mAh की बैटरी के साथ 67W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। वहीं, Note 17 Pro Max में 10,000mAh बैटरी के साथ 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।

यह भी पढ़ें - लाखों रुपये के iPhone 18 Pro में आ रही Green Line वाली दिक्कत? सोशल मीडिया पर यूजर्स का दावा