1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 14 जुलाई को लॉन्च होगी Redmi Note 17 सीरीज, बैटरी समेत कई फीचर्स हुए लीक

14 जुलाई को लॉन्च होगी Redmi Note 17 सीरीज, बैटरी समेत कई फीचर्स हुए लीक

Redmi Note 17 सीरीज जल्द चीनी मार्केट में पेश की जाएगी। रेडमी की यह मिड बजट सीरीज चीन में लॉन्च होने के बाद भारत समेत ग्लोबल मार्केट में पेश की जाएगी।

Redmi note 17 series- India TV Hindi
Image Source : REDMI रेडमी नोट 17 सीरीज

Redmi Note 17 सीरीज की लॉन्च डेट आधिकारिक तौर पर कंफर्म हो गई है। रेडमी की यह नई सीरीज इसी महीने 14 जुलाई को लॉन्च की जाएगी। फिलहाल यह सीरीज चीनी मार्केट में पेश की जाएगी। भारत या अन्य मार्केट में इस सीरीज को अगले साल की शुरुआत में पेश किया जा सकता है। Redmi ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से अपनी इस सीरीज की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। हाल ही में इस सीरीज को कई सर्टिफिकेशन साइट पर देखा जा चुका है। इस सीरीज में 10,000mAh की बैटरी दी जा सकती है।

लॉन्च डेट हुई कंफर्म

Xiaomi ने Weibo पोस्ट के जरिए अपकमिंग Redmi Note 17 सीरीज की लॉन्चिंग कंफर्म कर दी है। यह सीरीज 14 जुलाई को चीनी मार्केट में शाम के 7 बजे यानी भारतीय समय के अनुसार शाम 4:30 बजे लॉन्च की जाएगी। इस सीरीज में Redmi Note 17 के अलावा Redmi Note 17 Pro और Redmi Note 17 Pro भी लॉन्च किए जाएंगे। ये सभी फोन फ्लैट बैक पैनल और स्क्वायर शेप वाले कैमरा मॉड्यूल के साथ आएंगे।

Redmi Note 17 सीरीज के दोनों प्रो मॉडल डुअल कैमरा सेटअप के साथ आएंगे। कैमरा को बैक पैनल में बाईं तरफ फिट किया जाएगा। वहीं, स्टैंडर्ड मॉडल में सिंगल कैमरा सेटअप मिलेगा। वहीं, इस सीरीज में IP66 + IP68 + IP69 + IP69K रेटिंग मिलेगी। फोन पानी में डूबने या फिर धूल-मिट्टी में खराब नहीं होंगे। डिस्प्ले के प्रोटेक्शन के लिए फोन में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विकटस 2 मिलेगा।

गीकबेंच पर हुआ लिस्ट

पिछले दिनों Redmi Note 17 Pro को सर्टिफिकेशन वेबसाइट गीकबेंच पर देखा गया है। इस फोन को मॉडल नंबर 2607DRA18C के साथ लिस्ट किया गया है। इस फोन में Qualcomm Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट मिलेगा। फोन को गीकबेंच पर सिंगल कोर में 1027 और मल्टीकोर में 3002 का स्कोर मिला है।

इससे पहले कंपनी ने Redmi Note 15 सीरीज भारत समेत ग्लोबल मार्केट में पेश किया था। इस सीरीज में कंपनी ने चार मॉडल उतारे हैं, जिनमें Redmi Note 15, Redmi Note 15 Pro, Redmi Note 15 Pro Max और Redmi Note 15 SE शामिल हैं। रेडमी की यह सीरीज दमदार बैटरी के साथ बेहतर कैमरा के लिए जानी जाती है। इसकी कीमत भी मिड बजट में रखी जाती है।

यह भी पढ़ें - ई-रिक्शा के बाद क्या ATM भी हो रहे चीनी ऐप से कंट्रोल? जानें वायरल वीडियो की सच्चाई