Redmi Turbo 6 Max से जुड़ी नई जानकारी सामने आई है। चीनी कंपनी अपने इस स्मार्टफोन को जल्द घरेलू मार्केट में पेश कर सकती है। पहले भी इस फोन के बारे में जानकारियां सामने आई हैं। यह फोन इस साल आए Redmi Turbo 5 Max का अपग्रेड होगा, जिसमें 9000mAh की बैटरी मिलती है। अपकमिंग फोन में बड़ी बैटरी के साथ-साथ 7 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 185Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा।
मिलेगी 7 इंच की बड़ी स्क्रीन?
चीनी टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन (DCS) ने इस फोन के डिस्प्ले के बारे में जानकारी शेयर की है। टिप्स्टर के मुताबिक, यह फोन 7 इंच के 2K रेजलूशन वाले डिस्प्ले के साथ आएगा, जो 185Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। फोन का डिस्प्ले हाई ब्राइटनेस को भी सपोर्ट करेगा। वहीं, पिछले मॉडल Redmi Turbo 5 Max में कंपनी ने 6.83 इंच का 1.5K AMOLED का डिस्प्ले दिया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। यह फोन MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट को सपोर्ट करता है। इसमें 9000mAh की बैटरी के साथ 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।
अपकमिंग मॉडल Redmi Turbo 6 Max की बात करें तो चीन में इस फोन को MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट मिलेगा। शाओमी का यह फोन 10,000mAh की दमदार बैटरी के साथ आएगा। वहीं, फोन में IP68 और IP69 रेटिंग और अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सपोर्ट मिलेगा। यह फोन दो रियर कैमरा के साथ आ सकता है। यही नहीं, रेडमी के इस गेमिंग फोन में मैटालिक बॉडी भी देखने को मिलेगी।
Redmi Turbo 6 भी होगा पेश
Redmi Turbo 6 Max के साथ कंपनी Redmi Turbo 6 भी लॉन्च कर सकती है। यह फोन MediaTek Dimensity 8 सीरीज के चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है। पिछले दिनों भारत में लॉन्च हुए Redmi Turbo 5 में कंपनी ने 6.59 इंच का डिस्प्ले यूज किया है। रेडमी के इस फोन में MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट मिलता है। इसके अलावा फोन में 7,540mAh की बैटरी दी गई है। इसमें 12GB रैम और 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। रेडमी का यह फोन 50MP मेन और 8MP सेकेंडरी कैमरा के साथ आता है। इसमें Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 मिलता है।
यह भी पढ़ें - 9 नवंबर को खत्म हो रहा BSNL का खास ऑफर, 1 रुपये में मिल रहा 24 दिन वाला प्लान