1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Redmi Turbo 6 Max जल्द होगा लॉन्च, मिलेगी 10000mAh की बैटरी

Redmi Turbo 6 Max जल्द होगा लॉन्च, मिलेगी 10000mAh की बैटरी

Redmi Turbo 6 सीरीज को जल्द चीनी मार्केट में पेश किया जा सकता है। इस सीरीज में कंपनी दो फोन Redmi Turbo 6 और Redmi Turbo 6 Max को लॉन्च करेगी।

Redmi Turbo 6 Max- India TV Hindi
Image Source : REDMI रेडमी टर्बो 6 मैक्स

Redmi जल्द ही Turbo 6 सीरीज को लॉन्च करने वाला है। रेडमी का यह फोन 10000mAh बैटरी के साथ आ सकता है। रेडमी की यह सीरीज चीनी मार्केट में लॉन्च की जाएगी। इसके अलावा कंपनी Redmi Note 17 सीरीज को लॉन्च करने वाली है। यही नहीं, अगले महीने कंपनी Redmi K100 सीरीज को भी पेश करने वाली है। Redmi Turbo 6 सीरीज में कंपनी दो फोन पेश करेगी, जिनमें स्टैंडर्ड मॉडल के अलावा Redmi Turbo 6 Max भी लॉन्च किया जाएगा।

10000mAh बैटरी वाला फोन

चीनी माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन (DCS) ने दावा किया है कि यह फोन 7 इंच के 2K रेजलूशन वाले डिस्प्ले के साथ पेश किया जा सकता है। इस फोन में MediaTek Dimensity 9 चिपसेट दिया जा सकता है। रेडमी के इस फोन में 10,000mAh की बैटरी दी जा सकती है। पहले भी इस फोन को लेकर लीक रिपोर्ट सामने आ चुकी है।

इस फोन में कंपनी 3nm चिपसेट इस्तेमाल कर सकती है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि रेडमी के इस फोन में अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। इसमें मेटल मिडिल फ्रेम दिए जाने की उम्मीद है। इसमें IP68 और IP69 रेटिंग मिल सकती है। फोन वाटर और डस्ट प्रूफ फीचर के साथ आ सकता है।

Redmi Turbo 6 Max का सीधा मुकाबला OnePlus Turbo 7 के साथ हो सकता है। वनप्लस का यह मिड बजट फोन भी अगले महीने चीनी मार्केट में पेश किया जा सकता है। यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 सीरीज के चिपसेट के साथ पेश होगा। भारत एवं अन्य ग्लोबल मार्केट में रेडमी टर्बो 6 मैक्स को Poco X9 Pro Max के नाम से पेश किया जा सकता है।

Redmi K90 Ultra हुआ लॉन्च

चीनी ब्रांड ने हाल ही में Redmi K90 Ultra लॉन्च किया है। रेडमी का यह फोन दमदार कैमरा के साथ-साथ जबरदस्त फीचर्स के साथ आता है। फोन में 8,550mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 16GB रैम और 512GB तक स्टोरेज मिलता है। इस फोन में 6.83 इंच का डिस्प्ले पैनल दिया गया है, जो 1.5K M10 AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। यह 165Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ आता है। यही नहीं, फोन में 8550mAh की बैटरी दी गई है। यह 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

Redmi K90 Ultra में कंपनी ने डुअल कैमरा सेटअप दिया है। इसमें 50MP का मेन OIS और 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 20MP का कैमरा दिया गया है। यह फोन IP66, IP68 और IP69 रेटेड है, जिसकी वजह से फोन पानी में डूबने और भींगने पर खराब नहीं होगा।

यह भी पढ़ें - अक्टूबर में लॉन्च हो सकता है Vivo X Fold 6, जानें कितनी होगी कीमत?