A
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. AC, TV, फ्रिज, स्मार्टफोन सब मिलेगा सस्ता, रिलायंस डिजिटल पर शुरू हुई नई सेल

AC, TV, फ्रिज, स्मार्टफोन सब मिलेगा सस्ता, रिलायंस डिजिटल पर शुरू हुई नई सेल

Reliance Digital पर भी नई सेल की शुरुआत हुई है। रिटेल प्लेटफॉर्म पर शुरू हुई सेल में AC, TV, फ्रिज और स्मार्टफोन समेत कई इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम की खरीद पर अच्छा ऑफर दिया जा रहा है।

Reliance Digital Sale- India TV Hindi
Image Source : RELIANCE रिलायंस डिजिटल सेल

Amazon-Flipkart के अलावा Reliance Digital ने भी अपनी नई सेल शुरू कर दी है। रिलायंस डिजिटल की यह सेल 17 मई तक आयोजित की जाएगी। इस सेल में एसी, टीवी, फ्रिज, स्मार्टफोन समेत इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स की खरीद पर बंपर डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। रिलायंस डिजिटल की वेबसाइट और रिटेल स्टोर पर यूजर्स इस सेल में मिलने वाले ऑफर्स का लाभ ले सकते हैं।

बैंक ऑफर्स

रिलायंस डिजिटल पर शुरू हुई Digital Saving Days सेल में 10,000 रुपये से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर 7.5% या 1500 रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा। वहीं, 50,000 रुपये या इससे ऊपर के ट्रांजैक्शन पर फ्लैट 2,500 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। 1 लाख या इससे ऊपर के ट्रांजैक्शन पर 5,000 रुपये और 2 लाख रुपये या इससे ऊपर के ट्रांजैक्शन पर 10,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा।

EMI ऑफर्स की बात करें तो 10,000 रुपये से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर 7.5% या 2500 रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा। वहीं, 50,000 रुपये या इससे ऊपर के ट्रांजैक्शन पर फ्लैट 3,500 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। 1 लाख या इससे ऊपर के ट्रांजैक्शन पर 7,500 रुपये और 2 लाख रुपये या इससे ऊपर के ट्रांजैक्शन पर 15,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा।

रिलायंस डिजिटल की इस सेल पर मिलने वाले ऑफर्स का लाभ आधिकारिक वेबसाइट और रिटेल स्टोर के अलावा My Jio और Jio Mart ऐप पर भी लिया जा सकेगा। साथ ही, इनके रिटेल स्टोर पर भी इसका लाभ लिया जा सकेगा।

स्मार्टफोन पर ऑफर्स

इस सेल में iPhone 17 के 256GB वाले वेरिएंट को महज 2,500 रुपये की शुरुआती EMI में घर ला सकते हैं। इसके अलावा कार्ड पर मिलने वाले ऑफर्स का भी लाभ मिलेगा। Android फोन की बात करें तो Samsung के हाल में लॉन्च हुए Galaxy A57 और Galaxy A37 की कीमत में कटौती की गई है।

होम अप्लायंसेज पर ऑफर

रिलायंस डिजिटल की सेल में होम अप्लायंसेज जैसे कि AC, फ्रिज आदि की खरीद पर डिस्काउंट मिलेगा। एक प्रोडक्ट खरीदने पर 5% का डिस्काउंट मिलेगा। वहीं, दो प्रोडक्ट खरीदने पर 10% और वहीं, तीन प्रोडक्ट खरीदने पर 15% का डिस्काउंट मिलेगा। स्मार्ट टीवी की बात करें तो मिनी LED और QNED टीवी की खरीद पर 50% तक का डिस्काउंट मिल सकता है। आधी कीमत में कई ब्रांड के स्मार्टफोन खरीदे जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें - 12,499 रुपये में मिल रहा Samsung का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन