A
Hindi News टेक न्यूज़ 13,990 रुपये में मिल रहा Samsung का LED Smart TV, जानें कहां मिलेगा ऑफर

13,990 रुपये में मिल रहा Samsung का LED Smart TV, जानें कहां मिलेगा ऑफर

Samsung के स्मार्ट टीवी काफी सस्ते मिल रहे हैं। ई-कॉमर्स वेबसाइट रिलायंस डिजिटल पर दक्षिण कोरियाई कंपनी के स्मार्ट टीवी को 13,990 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा बैंक डिस्काउंट भी ऑफर किया जा रहा है।

Samsung LED Smart TV- India TV Hindi Image Source : SAMSUNG INDIA सैमसंग एलईडी स्मार्ट टीवी

Samsung के स्मार्ट LED TV की कीमत में कटौती की गई है। सैमसंग का यह स्मार्ट टीवी HD रेजलूशन वाले डिस्प्ले और दमदार फीचर्स से लैस है। कंपनी के 32 इंच, 43 इंच और 55 इंच स्क्रीन वाले LED TV को काफी सस्ते में खरीदा जा सकता है। रिलायंस डिजिटल पर चल रहे सेल में सैमसंग के इन स्मार्ट टीवी की कीमत में लिमिटेड ऑफर दिया गया है। आइए, जानते हैं सैमसंग के इन स्मार्ट टीवी की कीमत में हुई कटौती के बारे में...

55 इंच वाला स्मार्ट टीवी

सैमसंग के 55 इंच वाले स्मार्ट LED Smart TV को 37,490 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह स्मार्ट टीवी 55,220 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। रिलायंस डिजिटल पर स्मार्ट टीवी को 32% सस्ते में खरीदा जा सकता है। इस स्मार्ट टीवी की स्क्रीन 4K रेजलूशन को सपोर्ट करती है। इसके अलावा टीवी में कनेक्टिविटी के लिए WiFi, ब्लूटूथ, 2 HDMI पोर्ट, एक USB Type A पोर्ट, LAN पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यह Tizen ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

43 इंच वाला स्मार्ट टीवी

सैमसंग का यह LED स्मार्ट टीवी 21,990 रुपये में मिल रहा है। इसकी कीमत में 20% की कटौती की जा रही है। यह स्मार्ट टीवी 27,550 रुपये में लॉन्च हुआ था। इसके अलावा स्मार्ट टीवी की खरीद पर 1,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। इसमें भी कनेक्टिविटी के लिए  WiFi, ब्लूटूथ, 2 HDMI पोर्ट, एक USB Type A पोर्ट, LAN पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यह स्मार्ट टीवी भी Tizen ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

32 इंच वाला स्मार्ट टीवी

सैमसंग का यह स्मार्ट टीवी 13,990 रुपये की कीमत में मिल रहा है। इसकी कीमत में 22% की कटौती की गई है। इस स्मार्ट टीवी की कीमत 17,900 रुपये है। इसके अलावा टीवी की खरीद पर 1,000 रुपये की भी कटौती की गई है। इस स्मार्ट टीवी में भी कनेक्टिविटी के लिए HDMI, USB, WiFi जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें - 

10000mAh बैटरी वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, सिंगल चार्ज में चलेगा कई दिन

Oppo Reno 14 5G की कीमत में भारी कटौती, काफी सस्ता मिल रहा ओप्पो का स्टाइलिश फोन