1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत में कटौती! गैलेक्सी S26 सीरीज के आने के बाद दिखा दाम में बदलाव

Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत में कटौती! गैलेक्सी S26 सीरीज के आने के बाद दिखा दाम में बदलाव

सैमसंग गैलेक्सी एस25 अल्ट्रा की कीमत में बदलाव देखा जा रहा है और ये सैमसंग गैलेक्सी एस26 सीरीज के फोन आने के बाद हुआ है। जानिए अब पहले से दाम में कितना अंतर आ गया है।

Samsung Galaxy S25 Ultra- India TV Hindi
Image Source : SAMSUNG सैमसंग गैलेक्सी एस25 अल्ट्रा

Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमतों में कटौती कर दी गई है और ये कंपनी की वेबसाइट और अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर दिख रहे दामों के मुताबिक सामने आया है। ये बदले हुए दाम 20 मार्च 2026 यानी आज से प्रभाव में आ गए हैं। हालांकि सैमसंग ने इसका कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है लेकिन पहले भी ऐसा देखा गया है कि न्यू जेनरेशन मॉडल आने के साथ ही कंपनी ने पुराने गैलेक्सी S मॉडल्स के दाम में कटौती कर दी थी। अब जब Galaxy S26 सीरीज को लॉन्च कर दिया गया है तो सैमसंग गैलेक्सी S25 अल्ट्रा के दाम में कटौती का असर देखा जा रहा है और इसके प्राइस नीचे आए हैं। 

Samsung Galaxy S25 Ultra के दाम में बदलाव की खबर

एक X पोस्ट में टिप्सटर संजू चौधरी ने एक तस्वीर शेयर की है जिसमें सैमसंग गैलेक्सी S25 अल्ट्रा के संशोधित दाम के बारे में बताया गया है और रिटेरलर का हवाला दिया गया है। इसके मुताबिक सैमसंग गैलेक्सी S25 अल्ट्रा के रेट 20 मार्च 2026 से घटाए गए हैं। इसके तहत 12GB + 256GB रैम और स्टोरेज वेरिएंट के दाम 1,29,999 रुपये से घटकर 1,19,999 रुपये हो गए हैं। यानी इसके दाम में पूरे 10 हजार रुपये की कटौती की गई है।

12जीबी रैम+512जीबी स्टोरेज ऑप्शन के लिए अब नई कीमत जानें

इसका 12जीबी रैम+512जीबी स्टोरेज ऑप्शन के लिए अब नई कीमत 1,39,999 रुपये कर दी गई है जिसके दाम लॉन्च के समय 1,41,999 रुपये पर थे। हालांकि इसके सबसे हाई-एंड वेरिएंट यानी 12GB रैम + 1TB स्टोरेज ऑप्शन के लिए अब कस्टमर्स को ज्यादा कीमत चुकानी होगी। इसके लिए पहले 1,65,999 रुपये चुकाने थे जो कि अब बदलाव के बाद 4000 रुपये बढ़कर 1,69,999 रुपये पर आ पहुंचे हैं।

सैमसंग इंडिया की वेबसाइट पर भी दिखे नए दाम

हालांकि सैमसंग की ओर से अभी इस कीमत कटौती का ऐलान नहीं किया गया है लेकिन सैमसंग इंडिया की वेबसाइट पर इन दामों को देखा जा सकता है। सैमसंग इंडिया की वेबसाइट प र12GB + 256GB और 12GB + 512GB वेरिएंट के दाम को देखा जा सकता है लेकिन 1TB ऑप्शन के दाम साइट पर नहीं देखे जा रहे हैं, जिसका मतलब है कि या तो ये वेरिएंट आउट ऑफ स्टॉक है या फिलहाल अस्थाई रूप से उपलब्ध नहीं है।

ये भी पढ़ें

सरकार की अवैध जुएबाजी और सट्टेबाजी वेबसाइटों पर सख्ती, 300 वेबसाइट और ऐप्स को किया ब्लॉक