A
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Samsung Galaxy A37, Galaxy A57 की लॉन्च डेट हुई कंफर्म, मिलेंगे ये खास फीचर्स

Samsung Galaxy A37, Galaxy A57 की लॉन्च डेट हुई कंफर्म, मिलेंगे ये खास फीचर्स

Samsung Galaxy A57 और Galaxy A37 की लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। सैमसंग के ये दोनों फोन अगले सप्ताह भारत समेत ग्लोबल मार्केट में पेश किए जाएंगे। फोन की कीमत और फीचर्स भी पहले ही लीक हो चुकी है।

Samsung Galaxy A37, Galaxy A57- India TV Hindi
Image Source : SAMSUNG INDIA सैमसंग गैलेक्सी ए37, गैलेक्सी ए57 की लॉन्च डेट

Samsung Galaxy S26 सीरीज के बाद दक्षिण कोरियाई कंपनी मिड बजट में अपने दो और फोन लॉन्च करने वाली है। सैमसंग के ये फोन Galaxy A सीरीज में आएंगे। कंपनी ने इन दोनों फोन की लॉन्च डेट अनाउंस कर दी है। Galaxy A37 और Galaxy A57 को कंपनी इसी सप्ताह लॉन्च करने वाली है। दोनों फोन देखने में एक जैसे ही होगी और इनकी कीमत भी पिछले दिनों लीक हो गई है।

आ गई लॉन्च डेट

Samsung के ये दोनों फोन अगले सप्ताह 25 मार्च को लॉन्च होंगे। कंपनी ने फोन की लॉन्च डेट अनाउंस कर दी है। भारतीय समय के अनुसार ये दोनों फोन शाम के 5:30 बजे लॉन्च किए जाएंगे। कंपनी ने फोन के नाम फिलहाल रिवील नहीं किए हैं। सैमसंग द्वारा जारी पोस्टर के मुताबिक, इसमें Awesome लिखा है, जो खास तौर पर A सीरीज के फोन के लिए यूज किया जाता है।

पिछले दिनों लीक रिपोर्ट के मुताबिक, Samsung Galaxy A57 को ग्रे, आइसीब्लू, लिलाक और ब्लैक कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा। वहीं, Galaxy A37 को चारकोल, ग्रे ग्रीन और लेवेंडर कलर ऑप्शन में उतारा जा सकता है। ये दोनों फोन फ्लैट डिस्प्ले डिजाइन के साथ आ सकते हैं। इनमें सेंटर अलाइंट पंच-होल कैमरा डिजाइन मिल सकता है। इन दोनों फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिल सकता है। फोन के प्रोसेसर और अन्य हार्डवेयर फीचर में अंतर देखने को मिल सकता है।

मिलेंगे ये फीचर्स

Samsung के ये दोनों फोन 6.7 इंच के AMOLED डिस्प्ले के साथ आ सकते हैं। इनके डिस्प्ले में 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिल सकता है। Galaxy A37 में Exynos 1480 प्रोसेसर मिल सकता है। वहीं, Galaxy A57 में Exynos 1680 दिया जा सकता है। दोनों ही फोन 5000mAh की बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग के साथ आ सकते हैं। वहीं, ये फोन Android 16 पर बेस्ड OneUI 8.5 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेंगे।

इन दोनों फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आएंगे। Galaxy A57 में 50MP का मेन, 12MP का अल्ट्रा वाइड और 5MP का मैक्रो कैमरा मिल सकता है। वहीं, Galaxy A37 में 50MP का मेन, 8MP का अल्ट्रा वाइड और 5MP का तीसरा कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP का कैमरा दिया जा सकता है। ये फोन वाटर और डस्ट प्रूफ रेटिंग के साथ आएंगे।

कितनी होगी कीमत?

पिछले दिनों थाईलैंड के रिटेलर द्वारा शेयर किए गए प्रोमो के मुताबिक, Samsung Galaxy A37 के 8GB RAM + 256GB वाले वेरिएंट की कीमत THB 13,999 यानी लगभग 36,000 रुपये होगी। वहीं, Galaxy A57 के 12GB RAM + 256GB वाले वेरिएंट की कीमत THB 17,999 यानी लगभग 51,500 रुपये होगी। पहले आए लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, Galaxy A37 का 6GB RAM + 126GB वाला वेरिएंट भी आएगा। इसकी कीमत के बारे में फिलहाल जानकारी सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़ें - WhatsApp में आया कमाल का फीचर, एक ऐप में चला पाएंगे दो अकाउंट, जानें कैसे करें यूज