A
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Samsung करने वाला है बड़ा धमाका, मिड बजट में जल्द लॉन्च होंगे ये दो तगड़े फोन, फीचर्स आए सामने

Samsung करने वाला है बड़ा धमाका, मिड बजट में जल्द लॉन्च होंगे ये दो तगड़े फोन, फीचर्स आए सामने

Samsung Galaxy A57 और Galaxy A37 जल्द भारत में लॉन्च होने के लिए तैयार हैं। इन दोनों फोन को हाल ही में गीकबेंच पर देखा गया है। इनमें 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज मिल सकता है।

Samsung Galaxy A57, Samsung Galaxy A37- India TV Hindi
Image Source : SAMSUNG INDIA सैमसंग गैलेक्सी स्मार्टफोन

Galaxy S26 सीरीज के बाद Samsung एक और बड़ा धमाका करने वाला है। इस महीने कंपनी अपने दो और मिड बजट के फोन Galaxy A57 और Galaxy A37 को लॉन्च कर सकती है। इन दोनों फोन को हाल ही में कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट्स पर देखा जा चुका है। सैमसंग के ये दोनों फोन पिछले दिनों Geekbench पर देखे गए हैं, जहां फोन के रैम और स्टोरेज की जानकारी रिवील हुई है। ये पिछले साल आए Galaxy A56 और Galaxy A36 का अपग्रेड होंगे।

गीकबेंच पर हुए लिस्ट

गीकबेंच की रिपोर्ट के मुताबिक, Samsung Galaxy A37 को मॉडल नंबर SM-A376B के नाम से लिस्ट किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग के इस फोन को सिंगल कोर में 1138 का स्कोर मिला है। वहीं, इसे मल्टी-कोर में 3450 स्कोर मिला है। इसकी परफॉर्मेंस पिछले मॉडल के मुकाबले बेहतर होगी। इसमें Exynos 1480 चिपसेट मिलेगा और यह फोन 6GB/8GB रैम के साथ आ सकता है।

Samsung Galaxy A57 को SM-A57B के नाम से लिस्ट किया गया है। इस फोन को सिंगल कोर में 1385 और मल्टी-कोर में 4469 का स्कोर मिला है। यह फोन Exynos 1680 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जाएगा। फोन में 8GB रैम मिल सकता है। सैमसंग के ये दोनों फोन Android 16 बेस्ड OneUI 8.5 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आएंगे।

Samsung Galaxy A37, Galaxy A57 के फीचर्स (संभावित)

सैमसंग के ये दोनों फोन AMOLED डिस्प्ले के साथ आएंगे, जिनमें 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया जाएगा। लीक हुए रेंडर के मुताबिक, ये दोनों फोन एक जैसे डिजाइन के साथ आएंगे। इनके बैक में पिल-शेप वाला रियर कैमरा मॉड्यूल दिया जाएगा। फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जाएगा। कंपनी ने पिछले साल लॉन्च हुए Galaxy A सीरीज के फोन वाले डिजाइन को इसमें भी रखा है।

Galaxy A57 को चारकोल, नेवी, ग्रे, लिलैक और आइसी ब्लू कलर में पेश किया जा सकता है। वहीं, Galaxy A37 को चारकोल, नेवी, ग्रे, ग्रीन, लैवेंडर और व्हाइट कलर में उतारा जा सकता है। ये दोनों फोन सेंटर अलाइंड पंच-होल डिस्प्ले के साथ आएंगे। इन दोनों फोन में 5000mAh की बैटरी के साथ 45W फास्ट चार्जिंग फीचर मिल सकता है। ये फोन IP68 वाटर रेसिस्टेंट फीचर के साथ आ सकते हैं।

कितनी होगी कीमत?

Samsung Galaxy A37 को EUR 439 यानी लगभग 47,100 रुपये की शुरुआती कीमत में पेश किया जा सकता है। यह फोन 6GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB वेरिएंट में पेश किया जा सकता है। इसका टॉप वेरिएंट EUR 539 यानी लगभग 57,800 रुपये में पेश किया जा सकता है। वहीं, Galaxy A57 को EUR 539 (लगभग 57,800 रुपये) की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। यह फोन 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में आ सकता है। इसके टॉप वेरिएंट की कीमत EUR 609 (लगभग 65,300 रुपये) हो सकती है।

यह भी पढे़ं - Accenture की बिग डील, 11 हजार करोड़ में खरीदे इंटरनेट की दुनिया के दो लोकप्रिय प्लेटफॉर्म