Samsung Galaxy A58 को हाल ही में 3C सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है। दक्षिण कोरियाई कंपनी का यह मिड बजट फोन अगले साल की पहली छमाही में लॉन्च किया जाएगा। 3C पर फोन की बैटरी और चार्जिंग स्पीड को लेकर जानकारी सामने आई है। यह फोन इस साल लॉन्च हुए Galaxy A57 का अपग्रेड होगा।
Galaxy A58 के संभावित फीचर्स
3C सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर यह फोन मॉडल नंबर SM-A5860 के नाम से लिस्ट किया गया है। डेटाबेस के मुताबिक, सैमसंग का यह स्मार्टफोन 5G कनेक्टिविटी फीचर से लैस होगा। इसमें Galaxy A57 की तरह ही 5V/2A चार्जिंग कैपेसिटी मिलेगी। यह फोन भी अधिकतम 45W फास्ट चार्जिंग फीचर को सपोर्ट करेगा। इस साल आए Galaxy A57 में कंपनी ने Super Fast Charging 2.0 दिया है, जो बैटरी को 30 मिनट में 0 से 60 प्रतिशत तक चार्ज कर देता है। इसके अलावा लिस्टिंग में फोन से जुड़ा कोई फीचर रिवील नहीं हुआ है।
Galaxy A58 में भी कंपनी ट्रिपल कैमरा सेटअप दे सकती है। फोन में 5000mAh की लिथियम बैटरी का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें 50MP का मेन कैमरा मिलेगा, जिसके साथ एक 12MP का अल्ट्रा वाइड और एक 5MP का मैक्रो कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP का कैमरा दिया जाएगा। यह फोन Android 17 पर बेस्ड OneUI 9 के साथ लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी यूजर्स को 6 साल तक सॉफ्टवेयर अपग्रेड ऑफर कर सकती है।
Samsung Galaxy A57 के फीचर्स
इस साल मार्च में लॉन्च हुए Samsung Galaxy A57 के फीचर्स की बात करें तो यह फोन 6.7 इंच के AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में कंपनी ने इन-हाउस Exynos 1680 चिपसेट यूज किया है। इसके साथ 12GB तक रैम और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है।
दक्षिण कोरियाई कंपनी का यह स्मार्टफोन 5000mAh की बैटरी और 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग फीचर से लैस है। इस फोन के बैक में 50MP का मेन, 12MP का अल्ट्रा वाइड और 5MP का मैक्रो कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए कंपनी ने इसमें 12MP का कैमरा दिया है। यह Android 16 पर बेस्ड OneUI 8.5 पर काम करता है।
यह भी पढ़ें - ऑफिशियल वेबसाइट पर लिस्ट हुआ Vivo V80 FE, दमदार फीचर्स के साथ जल्द होगा लॉन्च