A
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Samsung Galaxy M17e भारत में हुआ लॉन्च, मिलेगी 6000mAh की बैटरी, जानें कीमत

Samsung Galaxy M17e भारत में हुआ लॉन्च, मिलेगी 6000mAh की बैटरी, जानें कीमत

Samsung ने पिछले महीने लॉन्च हुए Galaxy F70e का रीब्रांडेंड मॉडल Galaxy M17e भारत में उतार दिया है। यह फोन भी Galaxy F70e की तरह ही 6000mAh की बैटरी के साथ आता है।

Samsung Galaxy M17e 5G- India TV Hindi
Image Source : SAMSUNG सैमसंग गैलेक्सी M17e

Samsung ने भारतीय बाजार में एक बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन Galaxy M17e 5G लॉन्च किया है। सैमसंग ने अपने इस सस्ते फोन में पुराना MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट यूज किया है। दक्षिण कोरियाई कंपनी का यह सस्ता फोन हाल में लॉन्च हुए Galaxy F17e की कॉपी है। दोनों फोन के फीचर्स में कोई भी अंतर नहीं है। इस फोन को कंपनी ने पिछले महीने भारतीय बाजार में लॉन्च किया था। फोन के बैक में वीगन लेदर वाला डिजाइन मिलता है। नए लॉन्च हुए मॉडल में वीगन लेदर को हटा लिया गया है।

Samsung Galaxy M17e की कीमत

सैमसंग का यह फोन दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 4GB RAM + 128GB और 6GB RAM + 128GB में आता है। फोन की शुरुआती कीमत 12,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 14,499 रुपये है। कंपनी फोन की खरीद पर 1,250 रुपये का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। सैमसंग के इस फोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर सेल के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। यह फोन बिल्ट्ज ब्लू और वाइव वॉलेट कलर में आता है।

Samsung Galaxy M17e 5G के फीचर्स

दक्षिण कोरियाई कंपनी का यह सस्ता फोन 6.58 इंच के PLS LCD डिस्प्ले के साथ आता है। इस फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिलता है। मीडियाटेक का यह पुराना चिपसेट 2024 में लॉन्च हुआ था। यह बजट फ्रेंडली चिपसेट चीनी कंपनियों के कई सस्ते 5G फोन में मिल जाएंगे। फोन में 6GB तक रैम और 128GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक एक्सपेंड किया जा सकता है।

Samsung Galaxy M17e 5G फीचर्स
डिस्प्ले 6.58 इंच, LCD, 120Hz
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 6300
बैटरी 6000mAh, 25W
स्टोरेज 6GB, 128GB
कैमरा 50MP + 2MP, 8MP
OS Android 16, OneUI 8

Samsung Galaxy M17e 5G के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 50MP का मेन और 2MP का सेकेंडरी कैमरा मिलेगा। फोन के मेन कैमरे में ऑटोफोकस मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 8MP का कैमरा मिलेगा। यह फोन 6000mAh की बैटरी और 25W चार्जिंग के साथ आता है। इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G, LTE, डुअल बैंड WiFi, Bluetooth 5.3 जैसे फीचर्स मिलते हैं।

यह भी पढ़ें - Vivo ने भारत में लॉन्च किया 7200mAh बैटरी वाला धांसू फोन, मिलते हैं तगड़े फीचर्स