Samsung Galaxy S23 Ultra 256GB की औंधे मुंह गिरी कीमत, 51% की हुई भारी कटौती
Samsung Galaxy S23 Ultra 256GB की कीमत में बड़ी कटौती हुई है। 200 मेगापिक्सल कैमरे वाले इस स्मार्टफोन को अब आप आधे से भी कम कीमत में खरीदकर घर ले जा सकते हैं। अमेजन ने अपने करोड़ों ग्राहकों को सस्ते में खरीदने का शानदार मौका दे दिया है।
सैमसंग के प्रीमियम स्मार्टफोन की बात हो और इसके अल्ट्रा सीरीज का नाम ना आए ऐसा हो नहीं सकता। सैमसंग के अल्ट्रा स्मार्टफोन लाखों की कीमत में आते हैं। यह इतने ज्यादा महंगे होते हैं कि हर कोई इन्हें नहीं खरीद पाता। अगर आपके मन में भी सैमसंग का 200 मेगापिक्सल वाला स्मार्टफोन खरीदने की चाहत है तो आपके लिए गुड न्यूज है। Samsung Galaxy S23 Ultra को अब रियल प्राइस से आधे से भी कम दाम में खरीदा जा सकता है।
Samsung Galaxy S23 Ultra सैमसंग का एक पॉपुलर प्रीमियम स्मार्टफोन है। इसमें 200 मेगापिक्सल का धमाकेदार कैमरा सेंसर दिया गया है जो कि DSLR लेवल की फोटोज क्लिक करने में सक्षम है। अगर आप कम दाम में प्रीमियम फोन लेना चाहते हैं तो Samsung Galaxy S23 Ultra को खरीदने का शानदार मौका है। ई-कॉमर्स वेबसाइट के डिस्काउंट ऑफर का फायदा लेकर आप अपने हजारों रुपये की बचत कर सकते हैं।
Samsung Galaxy S23 Ultra की कीमत हुई धड़ाम
Amazon ने Samsung Galaxy S23 Ultra को सस्ते में खरीदने का शानदार मौका दे दिया है। वेबसाइट पर यह स्मार्टफोन 1,59,999 रुपये की कीमत पर लिस्ट है। अमेजन अपने करोड़ों ग्राहकों को इस 200 मेगापिक्सल कैमरे वाले स्मार्टफोन पर फ्लैट 51% का डिस्काउंट दे रहा है। इस ऑफर के बाद स्मार्टफोन की कीमत सिर्फ 78,449 रुपये रह गई है। मतलब आप इस डेढ़ लाख से अधिक कीमत वाले फोन को आधे से भी कम दाम में खरीदकर घर ले जा सकते हैं।
Amazon ग्राहकों को फ्लैट डिस्काउंट के साथ-साथ बैंक ऑफर भी दे रहा है। आप सेलेक्टेड बैंक कार्ड्स पर 1200 रुपये से अधिक का इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं। इसके अलावा अमेजन आपको 2300 रुपये ज्यादा का कैशबैक ऑफर भी दे रहा है। अगर आपका बजट कम है तो आप इस स्मार्टफोन को EMI पर भी खरीद सकते हैं।
इस ऑफर में बचेंगें हजारों रुपये
Samsung Galaxy S23 Ultra 256GB पर अमेजन तगड़ा एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है। अगर आपके पास कोई पुराना स्मार्टफोन है तो आप उसे 48,550 रुपये तक की कीमत में एक्सचेंज करा सकते हैं। अगर आपको इस ऑफर की 20 हजार रुपये वैल्यू भी मिल जाती है तो आप इस प्रीमियम फोन को सिर्फ 58 हजार रुपये में भी खरीद पाएंगे। हालांकि आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने स्मार्टफोन की वर्किंग और फिजिकल कंडीशन पर निर्भर करेगा।
Samsung Galaxy S23 Ultra के फीचर्स
- Samsung Galaxy S23 Ultra में एल्यूमिनियम फ्रेम डिजाइन के साथ IP68 रेटिंग दी गई है।
- इस स्मार्टफोन में 6.8 इंच की एमोलेड स्क्रीन मिलती है जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है।
- डिस्प्ले को सुरक्षित रखने के लिए इसमें Corning Gorilla Glass Victus 2 दिया गया है।
- स्मार्टफोन में परफॉर्मेंस के लिए Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट दिया गया है।
- Samsung Galaxy S23 Ultra में 12GB तक की रैम और 1TB तक की बड़ी स्टोरेज दी गई है।
- Samsung Galaxy S23 Ultra में फोटोग्राफी के लिए 200+10+10+12 सेंसर दिए गए हैं।
- सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
- स्मार्टफोन को पॉवर देने के लिए इसमें 5000 mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो कि 45W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
यह भी पढ़ें- WhatsApp यूजर्स का बदलेगा एक्सपीरियंस, Chatting-Calling फीचर में हुआ बड़ा बदलाव
