A
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Samsung Galaxy S25 FE लॉन्च होते ही Galaxy S24 FE की औंधे मुंह गिरी कीमत

Samsung Galaxy S25 FE लॉन्च होते ही Galaxy S24 FE की औंधे मुंह गिरी कीमत

Samsung Galaxy S24 FE की कीमत में भारी कटौती कर दी गई है। नए मॉडल के लॉन्च होते ही सैमसंग का यह फ्लैगशिप फोन 24000 रुपये से भी ज्यादा सस्ता हो गया है। फोन के कई फीचर्स नए वाले मॉडल Galaxy S25 FE की तरह ही हैं।

Samsung Galaxy S24 FE, Price cut- India TV Hindi
Image Source : SAMSUNG सैमसंग गैलेक्सी एस24 एफई

Samsung Galaxy S25 FE भारत समेत ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो चुका है। सैमसंग का यह फोन पिछले साल लॉन्च हुए Galaxy S24 FE की कीमत में भारी कटौती कर दी गई है। पिछले साल लॉन्च हुआ यह फोन 24,000 रुपये तक सस्ते में मिल रहा है। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर का भी लाभ ले सकते हैं। सैमसंग के लेटेस्ट लॉन्च हुए फोन Galaxy S25 FE के ज्यादातर फीचर्स Galaxy S24 FE की तरह ही है। ऐसे में कम पैसे में आप नए मॉडल वाले फीचर्स का लुफ्त उठा सकते हैं।

Samsung Galaxy S24 FE का प्राइस कट

सैमसंग ने इस फोन को 59,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था। इस फोन को फ्लिपकार्ट पर 20,000 रुपये सस्ते में लिस्ट किया गया है। सैमसंग का यह फोन फिलहाल 39,999 रुपये की शुरुआती कीमत में मिल रहा है। इसके अलावा 4,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट भी मिल रहा है। सैमसंग का यह फोन फ्लिपकार्ट से Axis बैंक कार्ड से खरीदने पर यह 35,999 रुपये में मिलेगा। यह स्मार्टफोन 8GB रैम और 256GB स्टोरेज तक सपोर्ट के साथ आता है।

Samsung Galaxy S24 FE के फीचर्स

सैमसंग के इस फोन में 6.7 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। सैमसंग के इस फोन में Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट फीचर को सपोर्ट करता है। फोन के डिस्प्ले में विजन बूस्टर फीचर दिया गया है। यह फोन Exynos 2400e प्रोसेसर पर काम करता है, जिसके साथ 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा।

Samsung Galaxy S24 FE फीचर्स
डिस्प्ले 6.7 इंच, 120Hz
प्रोसेसर Exynos 2400e
स्टोरेज 8GB, 256GB
बैटरी 4700mAh, 25W
कैमरा 50MP + 12MP + 8MP, 10MP
OS Android 14

Galaxy S24 FE में 4,700mAh की बैटरी दी गई है। इस फोन में 25W वायर्ड और फास्ट वायरलेस चार्जिंग फीचर दिया गया है। यह फोन Android 14 पर बेस्ड OneUI 6 पर काम करता है। सैमसंग ने अपने इस फोन में IP68 रेटिंग दी है, जो फोन को पानी में डूबने पर या गिरने पर खराब नहीं होने देता है।

इस फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का मेन कैमरा दिया गया है। इसके अलावा फोन में 12MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। साथ ही, 8MP का टेलीफोटो कैमरा मिलता है। सैमसंग का यह फोन OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्टेब्लाइजेशन फीचर को सपोर्ट करता है। फोन में 10MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

यह भी पढ़ें -

BSNL ने लॉन्च किया 72 दिन वाला सबसे सस्ता प्लान, डेली मिलेगा 2GB डेटा