A
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 22,000 रुपये सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S24 FE, फ्लिपकार्ट पर मची है 'लूट'

22,000 रुपये सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S24 FE, फ्लिपकार्ट पर मची है 'लूट'

Samsung के फ्लैगशिप फोन Galaxy S24 FE की कीमत में एक बार फिर से भारी कटौती की गई है। दक्षिण कोरियाई कंपनी का यह फोन लॉन्च प्राइस से 22,000 रुपये तक सस्ते में खरीदा जा सकता है।

Samsung Galaxy S24 FE Price cut- India TV Hindi
Image Source : SAMSUNG सैमसंग गैलेक्सी S24 FE में बड़ा प्राइस कट

Samsung Galaxy S24 FE की कीमत फिर से कम हो गई है। सैमसंग का यह फ्लैगशिप फोन काफी सस्ते में मिल रहा है। फ्लिपकार्ट पर चल रही सेल में दक्षिण कोरियाई कंपनी का यह फोन लॉन्च प्राइस से 22,000 रुपये सस्ते में खरीदा जा सकता है। सैमसंग ने इस फोन को भारतीय बाजार में 2024 में उतारा था। फोन का लुक और डिजाइन Galaxy S24 की तरह है। वहीं, फोन के कई फीचर्स भी Galaxy S24 की तरह ही हैं। इस स्मार्टफोन की खरीद पर बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर का भी लाभ लिया जा सकता है।

सस्ता हो गया Galaxy S24 FE

सैमसंग का यह फोन 59,999 रुपये की शुरुआती कीमत में आता है। फ्लिपकार्ट पर इस फोन को 39,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है यानी फोन की कीमत में 20,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट किया गया है। इसके अलावा फोन की खरीद पर 2,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिल रहा है। यह फोन 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में आता है। इस तरह से सैमसंग के इस फोन को 37,999 रुपये की शुरुआती कीमत में घर ला सकते हैं।

Samsung Galaxy S24 FE के फीचर्स

Samsung Galaxy S24 FE में 6.7 इंच का बड़ा FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलता है। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर को सपोर्ट करता है। इसमें Exynos 2400e 5G प्रोसेसर मिलेगा, जिसके साथ 8GB रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है। इस फोन में 4,700mAh की दमदार बैटरी मिलती है, जिसके साथ 25W वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।

Samsung Galaxy S24 FE फीचर्स
डिस्प्ले 6.7 इंच, 120Hz, AMOLED
प्रोसेसर Exynos 2400e
स्टोरेज 8GB, 256GB
बैटरी 4700mAh, 25W
कैमरा 50MP + 12MP + 5MP, 10MP
OS Android 15, OneUI 7

इस फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 50MP का मेन OIS कैमरा मिलेगा। इसके साथ 12MP का अल्ट्रा वाइड और 5MP का मैक्रो कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए सैमसंग के इस फोन में 10MP का कैमरा मिलेगा। यह Android 15 पर बेस्ड OneUI 7 पर काम करता है।  यह फोन IP68 रेटेड है, जिसकी वजह से फोन पानी में भींगने और धूल-मिट्टी में खराब नहीं होगा।

यह भी पढ़ें - 10,999 रुपये में लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी वाला 5G स्मार्टफोन, iPhone 17 जैसा है लुक