1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Samsung Galaxy S25 की कीमत में बंपर कटौती, 17000 रुपये सस्ते में मिल रहा फ्लैगशिप फोन

Samsung Galaxy S25 की कीमत में बंपर कटौती, 17000 रुपये सस्ते में मिल रहा फ्लैगशिप फोन

Samsung Galaxy S25 को हजारों रुपये सस्ते में खरीदा जा सकता है। सैमसंग का यह फ्लैगशिप फोन पिछले साल की शुरुआत में लॉन्च हुआ था।

Samsung Galaxy S25- India TV Hindi
Image Source : SAMSUNG सैमसंग गैलेक्सी एस25 की कीमत में कटौती

Samsung Galaxy S25 को सस्ते में खरीदने का मौका है। दक्षिण कोरियाई कंपनी का यह फ्लैगशिप फोन लॉन्च प्राइस से 17,000 रुपये तक सस्ते में खरीदा जा सकता है। अगर, आप अपना पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज कराते हैं तो इसकी खरीद पर और पैसे बचा सकते हैं। सैमसंग का यह फ्लैगशिप फोन पिछले साल लॉन्च हुआ था। फोन में दमदार कैमरा और फ्लैगशिप चिपसेट मिलता है। कंपनी ने हाल ही में अपनी नई फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Z Fold 8 सीरीज भारत में लॉन्च की है।

Samsung Galaxy S25 की कीमत में कटौती

ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर सैमसंग का यह फोन 65,000 रुपये की शुरुआती कीमत में लिस्ट किया गया है। सैमसंग ने Galaxy S25 को 80,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था। फोन की कीमत लॉन्च प्राइस से करीब 16,000 रुपये कम में लिस्ट किया गया है। इसके अलावा फोन की खरीद पर 7% या लगभग 1,500 रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा। पुराने फोन को एक्सचेंज कराने पर इस फोन की खरीद पर 36,050 रुपये एक्स्ट्रा बचत की जा सकती है।

Samsung Galaxy S25 के फीचर्स

सैमसंग का यह फ्लैगशिप फोन 6.2 इंच के बड़े डायनैमिक AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। फोन का डिस्प्ले FHD+ रेजलूशन को सपोर्ट करता है और 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया गया है। यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें 12GB रैम और 256GB स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है। इसमें कंपनी ने 4000mAh की बैटरी दी है, जिसके साथ 25W फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है। इसके अलावा फोन में वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलेगा।

Samsung Galaxy S25 फीचर्स
डिस्प्ले 6.2 इंच, AMOLED, 120Hz
प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 8 Elite
स्टोरेज 12GB, 256GB
बैटरी 4000mAh, 25W
कैमरा 50MP + 10MP + 12MP, 12MP
OS Android 15, OneUI 7

Samsung Galaxy S25 5G के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 50MP का मेन OIS कैमरा दिया गया है। इसके साथ 10MP का अल्ट्रा वाइड और 12MP का टेलीफोटो कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 12MP का कैमरा मिलेगा। यह Android 15 पर बेस्ड OneUI 7 पर काम करता है। सैमसंग के इस फोन में IP68 रेटिंग और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट दिया गया है।

यह भी पढ़ें - Vivo ने लॉन्च किया 5500mAh बैटरी वाला सस्ता फोन, कीमत 13999 रुपये से शुरू

(डिस्क्लेमर- ई-कॉमर्स वेबसाइट पर मिलने वाले मौजूदा ऑफर में बदलाव संभव है। इंडिया टीवी दिए गए ऑफर को लेकर दावा नहीं करता है)