A
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Samsung Galaxy S25 की कीमत में मिल रहा S25+, एक झटके में 25000 रुपये सस्ता हुआ फोन

Samsung Galaxy S25 की कीमत में मिल रहा S25+, एक झटके में 25000 रुपये सस्ता हुआ फोन

Samsung Galaxy S25 Plus की कीमत में 25,000 रुपये की बड़ी कटौती की गई है। सैमसंग का यह फोन इसके बेस मॉडल Galaxy S25 की कीमत में मिल रहा है। इसके अलावा फोन की खरीद पर बैंक ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं।

Samsung Galaxy S25, Samsung Galaxy S25 Plus- India TV Hindi
Image Source : SAMSUNG INDIA सैमसंग गैलेक्सी S25 सीरीज

Samsung Galaxy S25 Plus की कीमत में भारी कटौती की गई है। सैमसंग का यह फोन 25,000 रुपये तक सस्ता हो गया है। इसके अलावा फोन की खरीद पर बैंक डिस्काउंट ऑफर भी मिल रहा है। सैमसंग का यह फोन इसके बेस मॉडल Galaxy S25 की कीमत में खरीदा जा सकता है। इन दोनों फोन के 12GB RAM + 256GB वाला वेरिएंट काफी सस्ते में घर ला सकते हैं।

Samsung Galaxy S25 Plus की कीमत में कटौती

सैमसंग का पिछले साल लॉन्च हुआ यह फोन 74,999 रुपये में मिल रहा है। इस फोन को 99,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। वहीं, Galaxy S25 को भी 74,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। इस फोन को 80,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। फोन की खरीद पर 6,000 रुपये का प्राइस कट हुआ है।

Galaxy S25 Plus को अमेजन से खरीदने पर 1,500 रुपये का बैंक डिस्काउंट भी ऑफर किया जा रहा है। वहीं, अन्य ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और रिटेल पार्टनर पर भी फोन की खरीद पर बैंक ऑफर दिए जा रहे हैं।

Samsung Galaxy S25 Plus के फीचर्स

यह फोन 6.65 इंच के Quad HD+ डायनैमिक AMOLED 2x डिस्प्ले के साथ आता है। फोन के डिस्प्ले का रेजलूशन 3120 x 1440 पिक्सल है और यह 120Hz रिफ्रेश रेट फीचर को सपोर्ट करता है। यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर के साथ आता है। फोन में 12GB रैम के साथ 512GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। यह फोन Android 15 पर बेस्ड OneUI 7 पर काम करता है। कंपनी फोन के साथ 7 साल तक सॉफ्टवेयर अपग्रेड ऑफर करती है।

Image Source : Samsungसैमसंग गैलेक्सी S25 सीरीज

Galaxy S25 Plus के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 50MP का मेन कैमरा दिया गया है। इसके साथ 12MP का अल्ट्रा वाइड और 10MP का टेलीफोटो कैमरा मिलेगा। फोन का मेन कैमरा OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्टेब्लाइजेशन को सपोर्ट करता है। इसमें 12MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस फोन में 4,900mAh की दमदार बैटरी दी गई है। इसके अलावा 45W तक वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग फीचर मिलता है। फोन IP68 रेटेड है।

यह भी पढ़ें - Oppo ने पेश किया Holi ऑफर, सस्ते हुए Reno और Find X सीरीज के फोन