Samsung के 200MP कैमरा वाले फ्लैगशिप फोन की कीमत में एक और बड़ा प्राइस कट किया गया है। सैमसंग का यह फोन लॉन्च प्राइस से 35,000 रुपये से भी ज्यादा सस्ते में मिल रहा है। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर आदि लगाकर इस फोन को लगभग आधी कीमत में खरीदा जा सकता है। Samsung Galaxy S25 Ultra को पिछले साल की शुरुआत में भारत समेत ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया गया था।
कीमत में बड़ा प्राइस कट
Samsung Galaxy S25 Ultra को भारत में 1,29,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। यह स्मार्टफोन 12GB RAM + 256GB, 12GB RAM + 512GB और 16GB RAM + 1TB स्टोरेज वेरिएंट्स में आता है। ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर सैमसंग का यह फोन 30,000 रुपये सस्ते यानी 99,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लिस्ट है। इसके अलावा 2,999 रुपये का कैशबैक मिल रहा है। इस तरह से फोन को करीब 33,000 रुपये सस्ते में खरीदा जा सकता है।
अमेजन पर सैमसंग के इस फोन की खरीद पर नो-कॉस्ट EMI ऑफर भी दिया जा रहा है। इसमें 10,040 रुपये की सेविंग की जा सकती है। इसके अलावा 48,050 रुपये का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है। हालांकि, यह आपके पुराने फोन के कंडीशन पर निर्भर करेगा।
Samsung Galaxy S25 Ultra के फीचर्स
सैमसंग का यह फोन 6.9 इंच के डायनैमिक AMOLED 2x डिस्प्ले के साथ आता है, जिसका रेजलूशन 1440 x 3120 पिक्सल है। Galaxy S25 Ultra का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है और इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन दिया गया है। यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite चिपसेट पर काम करता है। इसमें 16GB रैम के साथ 1TB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है।
| Samsung Galaxy S25 Ultra |
फीचर्स |
| डिस्प्ले |
6.9 इंच AMOLED, 120Hz |
| प्रोसेसर |
Qualcomm Snapdragon 8 Elite |
| स्टोरेज |
16GB, 1TB |
| बैटरी |
5000mAh, 45W |
| कैमरा |
200MP + 50MP + 10MP + 50MP, 12MP |
| OS |
Android 15, OneUI |
Samsung Galaxy S25 Ultra के बैक में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 200MP का मेन और 50MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलेगा। इसके अलावा फोन में 50MP का पेरीस्कोप और 10MP का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP का कैमरा मिलेगा। यह फोन 5,000mAh की बैटरी और 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसके अलावा फोन में वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट दिया गया है। यह Android 15 पर बेस्ड OneUI 6 पर काम करता है। इसमें वाटर और डस्ट प्रूफ रेटिंग के लिए IP68 मिलता है।
डिस्क्लेमर- खबर में दी गई कीमत ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के मुताबिक है और इसमें उतार-चढ़ाव संभव है। साथ ही, मिलने वाले ऑफर में भी बदलाव हो सकता है।