Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत में भारी कटौती कर दी गई है। सैमसंग का पिछले साल लॉन्च हुआ यह फ्लैगशिप फोन अब तक के सबसे कम प्राइस में खरीदा जा सकता है। ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन ने अपने अपकमिंग सेल से पहले Galaxy S25 Ultra पर मिलने वाली डील रिवील कर दी है। सैमसंग का यह फोन लॉन्च प्राइस से 35,000 रुपये तक सस्ते में घर ला सकते हैं। अमेजन पर यह सेल 8 मई से शुरू हो रही है।
अमेजन सेल में सैमसंग के इस फोन की कीमत में कटौती करने के साथ-साथ नो-कॉस्ट EMI, बैंक डिस्काउंट और कैशबैक ऑफर का भी लाभ दिया जा रहा है। सैमसंग ने इस फोन को 1,29,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था। अमेजन पर 8 मई से शुरू होने वाले सेल में सैमसंग का यह फ्लैगशिप फोन 94,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। इस तरह से फोन की कीमत में 35,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिलेगा। बैंक ऑफर की बात करें तो 10% तक का एक्स्ट्रा डिस्काउंट या कैशबैक भी मिल सकता है।
Samsung Galaxy S25 Ultra के फीचर्स
सैमसंग का यह फोन 6.9 इंच के डायनैमिक AMOLED 2x डिस्प्ले के साथ आता है। इस फोन के डिस्प्ले का रेजलूशन 1440 x 3120 पिक्सल है। इस फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है और इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन दिया गया है। यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite चिपसेट पर काम करता है। इसमें 12GB रैम के साथ 512GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है।
| Samsung Galaxy S25 Ultra |
फीचर्स |
| डिस्प्ले |
6.9 इंच AMOLED, 120Hz |
| प्रोसेसर |
Qualcomm Snapdragon 8 Elite |
| स्टोरेज |
12GB, 512GB |
| बैटरी |
5000mAh, 45W |
| कैमरा |
200MP + 50MP + 10MP + 50MP, 12MP |
| OS |
Android 15, OneUI |
इस फोन के बैक में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 200MP का मेन कैमरा दिया गया है। इसके अलावा फोन में 50MP का अल्ट्रा वाइड और 10MP का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। यही नहीं, फोन में 50MP का चौथा कैमरा भी मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP का वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। यह फोन 5000mAh की बैटरी पर काम करता है। इसके साथ 45W वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। यह Android 15 पर बेस्ड OneUI 6 पर काम करता है। फोन वाटर और डस्टप्रूफ रेटिंग को सपोर्ट करता है।
यह भी पढ़ें - बम की तरह फट सकता है घर में लगा AC, इस्तेमाल करते समय न करें ये गलतियां