A
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Samsung Galaxy S26 सीरीज का सबसे सस्ता फोन जल्द होगा लॉन्च, सामने आए फीचर्स

Samsung Galaxy S26 सीरीज का सबसे सस्ता फोन जल्द होगा लॉन्च, सामने आए फीचर्स

Samsung Galaxy S26 FE को जल्द लॉन्च किया जाएगा। इस फोन को पहले गीकबेंच पर देखा जा चुका है। अब यह फोन एक और सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया है, जहां फोन के कई फीचर्स देखे गए हैं।

Samsung Galaxy S26 FE- India TV Hindi
Image Source : SAMSUNG सैमसंग गैलेक्सी एस26 सीरीज

Samsung Galaxy S26 सीरीज का सबसे सस्ता फोन जल्द लॉन्च होगा। इस फोन को हाल ही में WPC डेटाबेस में देखा गया है। फोन के कुछ फीचर्स भी सामने आए हैं। दक्षिण कोरियाई कंपनी का यह 'फैन एडिशन (FE)' स्मार्टफोन आने वाले कुछ सप्ताह में भारत समेत ग्लोबल मार्केट में पेश किया जा सकता है। Galaxy S26 सीरीज में कंपनी ने इस साल तीन मॉडल साल की शुरुआत में पेश किया है। यह इस सीरीज का चौथा मॉडल होगा, जिसे जल्द लॉन्च किया जाएगा।

वायरलेस डेटाबेस में हुआ लिस्ट

Samsung Galaxy S26 FE को वायरलेस पावर कॉन्सोर्टियम (WPC) डेटाबेस में देखा गया है। 9to5Google की रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग के इस अपकमिंग फोन को मॉडल नंबर SM-S741 के साथ देखा गया है। हालांकि, सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर फोन के बारे में ज्यादा जानकारी रिवील नहीं हुई है। इस फोन में Qi2 वायरलेस चार्जिंग का सर्टिफिकेशन मिला है। इसमें 5W का वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।

Samsung के अपकमिंग फोन का लुक और डिजाइन इस सीरीज के अन्य मॉडल की तरह ही होगा। इसमें पिछले साल लॉन्च हुए Galaxy S25 FE के मुकाबले कई अपग्रेड्स देखने को मिलेंगे। यूजर्स को अपकमिंग फोन के डिस्प्ले, प्रोसेसर, स्टोरेज समेत कैमरा में भी अपग्रेड की उम्मीद है। रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग के इस फोन में ये सभी अपग्रेड्स देखने को मिल सकते हैं।

12GB रैम के साथ होगा लॉन्च

Samsung Galaxy S26 FE को इससे पहले गीकबेंच पर भी देखा जा चुका है। गीकबेंच लिस्टिंग के मुताबिक, इस फोन में Exynos 2600 चिपसेट मिलेगा। इसके अलावा फोन में 12GB रैम के साथ Android 17 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलेगा। फोन में 256GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिल सकता है। फोन के कैमरे की बात करें तो इसके बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी नहीं है।

Samsung Galaxy S25 FE के फीचर्स

सैमसंग के पिछले साल लॉन्च हुए मॉडल की बात करें तो यह फोन 6.7 इंच के डायनैमिक LTPO AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें कंपनी ने Exynos 2400 चिपसेट यूज किया है। इसके अलावा 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है।

Samsung Galaxy S25 FE के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का मेन, 8MP का टेलीफोटो और 12MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP कैमरा मिलता है। यह फोन 4,900mAh की बैटरी, 45W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग फीचर मिलता है।