Samsung ने साल की शुरुआत में लॉन्च हुए अपने प्रीमियम फ्लैगशिप फोन Galaxy S26 Ultra की कीमत में 15,000 रुपये की कटौती कर दी है। दक्षिण कोरियाई कंपनी ने इस फोन को जनवरी में लॉन्च किया था। सैमसंग का यह फोन प्राइवेसी डिस्प्ले, 200MP कैमरा जैसे फीचर्स के साथ आता है। कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर फोन को लॉन्च प्राइस से 15,000 रुपये कम प्राइस में लिस्ट कर दिया है।
कितनी हो गई कीमत?
सैमसंग का यह फ्लैगशिप फोन 1,39,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। यह फोन तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 12GB RAM + 256GB, 12GB RAM + 512GB और 16GB RAM + 1TB में आता है। इसके अन्य दोनों वेरिएंट्स क्रमशः 1,59,999 रुपये और 1,89,999 रुपये में लॉन्च हुए थे। कंपनी की वेबसाइट पर अब यह फोन 1,24,999 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। इसके अलावा फोन की खरीद पर कैशबैक और अन्य बैंक ऑफर का लाभ लिया जा सकता है।
Image Source : Samsung India websiteसैमसंग गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा की कीमत में कटौती
Samsung Galaxy S26 Ultra के फीचर्स
सैमसंग का यह फोन 6.9 इंच के डायनैमिक AMOLED 2X डिस्प्ले के साथ आता है। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। यह फोन IP68 रेटेड है, जिसकी वजह से यह पानी और धूल-मिट्टी आदि में खराब नहीं होता है। इस फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया गया है, जिसके साथ 16GB तक रैम और 1TB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 60W वायर्ड और 25W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।
| Samsung Galaxy S26 Ultra |
फीचर्स |
| डिस्प्ले |
6.9 इंच, डायनैमिक AMOLED 2X, 120Hz |
| प्रोसेसर |
Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 |
| स्टोरेज |
16GB, 1TB |
| बैटरी |
5000mAh, 60W, 25W |
| कैमरा |
200MP + 50MP + 50MP + 10MP, 12MP |
| OS |
Android 16, OneUI 8 |
इस फोन के बैक में क्वाड कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 200MP का मेन कैमरा दिया गया है। इसके साथ 50MP का सेकेंडरी और 50MP का तीसरा कैमरा मिलेगा। यही नहीं, सैमसंग के इस फोन में 10MP का चौथा कैमरा भी दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP का कैमरा मिलेगा। यह फोन Android 16 पर बेस्ड OneUI 8 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
Samsung जल्द ही Galaxy S26 सीरीज के सबसे अफोर्डेबल फोन को लॉन्च करने वाला है। सैमसंग का यह फोन 27 अगस्त को भारत समेत ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। इस फोन का लुक और डिजाइन Galaxy S26 की तरह ही होगा। साथ ही, इसके कई फीचर्स भी Samsung Galaxy S26 जैसे ही होंगे।
यह भी पढ़ें - 9999 रुपये में देसी कंपनी ने लॉन्च किया 6000mAh बैटरी वाला फोन