Samsung के अपकमिंग फ्लैगशिप फोन Galaxy S27 Pro में Galaxy S27 Ultra के मुकाबले एक बेहतर कैमरा दिया जा सकता है। इस फोन से जुड़ी नई लीक ने लोगों को हैरान कर दिया है। दक्षिण कोरियाई कंपनी के Galaxy S सीरीज का अल्ट्रा फोन अपने जबरदस्त कैमरे और परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। ऐसे में प्रो मॉडल में बेहतर कैमरा मिलना वाकई यूजर्स के लिए हैरान करने वाली बात है।
200MP का कैमरा
रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी S27 सीरीज के इन दोनों फोन में कंपनी 200MP का मेन कैमरा दे सकती है। वहीं, Samsung Galaxy S27 Pro में 50MP का ALoP टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। वहीं, Galaxy S27 Ultra में 50MP का टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 5x ऑप्टिकल जूम को सपोर्ट करेगा। Android Headlines की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी इस साल Galaxy S27 सीरीज में एक साथ चार मॉडल पेश कर सकती है।
रेगुलर Galaxy S27, Galaxy S27 Plus और Galaxy S27 Ultra के अलावा कंपनी अपकमिंग सीरीज में Galaxy S27 Pro भी लॉन्च करने की तैयारी में है। सैमसंग के इस प्रो मॉडल को प्लस और अल्ट्रा मॉडल के बीच में रखा जाएगा। इसमें कई फीचर्स अल्ट्रा और प्लस से लिए जाएंगे, ताकि यूजर्स को इस रेंज में एक दमदार फोन मिलेगा।
Samsung Galaxy S27 Pro में 50MP का टेलीफोटो कैमरा दिया जाएगा, जो ALoP यानी ऑल लेंस ऑन प्रिज्म टेक्नोलॉजी पर काम करेगा। इसमें कन्वेंशनल 50MP का टेलीफोटो कैमरा नहीं मिलेगा। हालांकि, सैमसंग अपने अल्ट्रा मॉडल में ट्रेडिशनल कैमरा ही यूज करने वाला है। प्रो मॉडल में मिलने वाले 50MP के टेलीफोटो कैमरा में 3.5x ऑप्टिकल जूम दिया जाएगा।
Samsung Galaxy S27 Pro के संभावित फीचर्स
सैमसंग के इस प्रो मॉडल के संभावित फीचर्स की बात करें तो यह फोन 6.47 इंच के OLED पैनल के साथ आएगा। इसमें भी अल्ट्रा मॉडल की तरह ही S-Pen का सपोर्ट दिया जा सकता है। फोन के प्रोसेसर की बात करें तो इसमें Qualcomm Snapdragon Elite 8 Gen 6 चिपसेट मिलेगा, जो 2nm पर काम करेगा।
यह भी पढ़ें - फर्जी वेबसाइट बनाकर हो रहा फ्रॉड, सरकार ने बताया कैसे करें असली-नकली की पहचान