A
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Samsung Galaxy S27 सीरीज में मिलेगा एक नया मॉडल? iPhone को टक्कर देने की तैयारी

Samsung Galaxy S27 सीरीज में मिलेगा एक नया मॉडल? iPhone को टक्कर देने की तैयारी

Samsung Galaxy S27 सीरीज में कई तरह के बदलाव देखने को मिल सकता है। हाल में आई रिपोर्ट के मुताबिक, इस सीरीज में एक नया Pro मॉडल लॉन्च किया जा सकता है, जो iPhone के प्रो मॉडल को टक्कर देगा।

Samsung Galaxy S27 Series- India TV Hindi
Image Source : SAMSUNG सैमसंग गैलेक्सी एस27 सीरीज (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Samsung Galaxy S27 सीरीज में नया मॉडल लॉन्च किया जा सकता है। हर साल की तरह अगले साल भी सैमसंग Galaxy S27, Galaxy S27+ और Galaxy S27 Ultra लॉन्च करेगा। नई रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी अगले साल इस सीरीज में एक और मॉडल लॉन्च कर सकती है। यह फोन Galaxy S27 Pro के नाम से पेश किया जा सकता है। यह प्रो मॉडल iPhone के प्रो और प्रो मैक्स मॉडल को टक्कर दे सकता है। यह प्रो मॉडल Plus और Ultra के बीच में प्लेस किया जा सकता है। कंपनी इसमें प्रीमियम फीचर्स दे सकती है। इसके अलावा अपकमिंग सीरीज के अल्ट्रा मॉडल के कैमरा को अपग्रेड किया जा सकता है।

Galaxy S27 Pro होगा लॉन्च?

दक्षिण कोरियाई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म Naver के मुताबिक, Samsung Galaxy S27 सीरीज में एक प्रो मॉडल जोड़ा जा सकता है। वहीं, Ultra डिवाइस में कई तरह के नए अपग्रेड्स देखने को मिल सकता है। Samsung Galaxy S27 Pro के फीचर्स भी ऑनलाइन सामने आए हैं। सैमसंग इसमें 6.4 इंच का डिस्प्ले इस्तेमाल कर सकता है। इसके अलावा फोन में नया कैमरा सेंसर मिल सकता है। Galaxy S26 के मुकाबले फोन की बैटरी में भी अपग्रेड होगा। इस फोन को बड़ी बैटरी के साथ पेस किया जा सकता है। इस फोन में भी Ultra मॉडल की तरह S-Pen का सपोर्ट दिया जा सकता है।

बड़ी बैटरी और नए अपग्रेड्स

पिछले दिनों आई लीक रिपोर्ट के मुताबिक, Samsung Galaxy S27 Ultra के डिजाइन में बदलाव किया जा सकता है। इसमें 5,000mAh के मुकाबले बड़ी बैटरी दी जा सकती है। वहीं, फोन के डिस्प्ले में भी अपग्रेड मिल सकता है। Galaxy S27 Pro और Galaxy S27 Ultra की कीमत में ज्यादा अंतर नहीं होगा। ऐसे में यूजर्स के पास एक और मॉडल का ऑप्शन रहेगा, जिसे वो अपनी बजट के हिसाब से खरीद सकते हैं।

Samsung Galaxy S27 Pro को पहली बार पिछले महीने ऑनलाइन देखा गया था। इसमें भी Galaxy S26 Ultra की तरह प्राइवेसी डिस्प्ले टेक्नोलॉजी का यूज किया जा सकता है। इस सीरीज के अल्ट्रा मॉडल में 200MP के दो कैमरे दिए जाने की संभावना है। वहीं, प्रो मॉडल में भी 200MP का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। यह सीरीज Qualcomm Snapdragon Elite 8 Gen 6 प्रोसेसर के साथ आएगा। यह 2nm प्रोसेसिंग टेक्नोलॉजी वाला क्वालकॉम का पहला चिप होगा।

यह भी पढ़ें - पूरी तरह बदल जाएगा गूगल सर्च, सुंदर पिचाई ने दिखाई झलक