A
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Samsung के अपकमिंग फोन में गजब की टेक्नोलॉजी, 2D से 3D में बदल जाएगा डिस्प्ले

Samsung के अपकमिंग फोन में गजब की टेक्नोलॉजी, 2D से 3D में बदल जाएगा डिस्प्ले

Samsung ने स्विचेबल डिस्प्ले टेक्नोलॉजी डेवलप की है, जिसे अपकमिंग Galaxy स्मार्टफोन में देखा जा सकता है। सैमसंग की यह टेक्नोलॉजी डिस्प्ले के 2D से 3D में कन्वर्ट कर देगी।

Samsung Galaxy- India TV Hindi
Image Source : SAMSUNG सैमसंग गैलेक्सी

Samsung एक और यूनीक टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। प्राइवेसी डिस्प्ले के बाद कंपनी के अपकमिंग Galaxy फोन में 2D/3D स्वीचेबल डिस्प्ले मिल सकती है। कंपनी ने अपने इस स्वीचेबल डिस्प्ले टेक्नोलॉजी की घोषणा की है। यूजर्स अपने हिसाब से फोन की डिस्प्ले के 2D से 3D या 3D से 2D में कन्वर्ट कर पाएंगे। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इस डिस्प्ले की टेक्नोलॉजी के बारे में जानकारी शेयर की है।

2D-3D स्विचेबल डिस्प्ले

दक्षिण कोरियाई कंपनी ने Postech के साथ मिलकर एक पेपर पब्लिश किया है, जिसमें स्विचेबल 2D-3D डिस्प्ले टेक्नोलॉजी के बारे में बताया गया है। इस टेक्नोलॉजी में फोन की स्क्रीन को 2D से 3D या 3D से 2D में स्विच किया जा सकेगा। रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग अपने अपकमिंग Galaxy S28 Ultra में इस डुअल डायमेंशन स्विचेबल डिस्प्ले का इस्तेमाल कर सकता है।

सैमसंग द्वारा पब्लिश किए गए पेपर के मुताबिक, यह 2D-3D स्विचेबल डिस्प्ले मेटासर्फेस लेंटिकुलर लेंस पर बेस्ड होगा। इस डिस्प्ले को सैमसंग ने Postech की साझेदारी से विकसित किया है। अपकमिंग स्मार्टफोन, टैबलेट और कमर्शियल सिस्टम में इस स्विचेबल डिस्प्ले का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह डिस्प्ले बेहद ही पतले मेटालेंस से बना होगा, जो लाइट बीम को मैनीपुलेट करने में सक्षम होगा।

Image Source : Samsungसैमसंग स्विचेबल डिस्प्ले

कैसे करेगा काम?

कंपनी का दावा है कि इस 2D-3D स्विचेबल डिस्प्ले में इस्तेमाल मेटालेंस आसानी से 2D और 3D में स्विच हो सकता है। कंपनी का दावा है कि यह टेक्नोलॉजी डिस्प्ले के व्यूइंग एंगल को भी इंप्रूव कर देगी। इसके अलावा इस टेक्नोलॉजी में वोल्टेज कंट्रोल सिस्टम लगा होगा। यूजर्स अपने डेली टास्क के लिए हाई रेजलूशन 2D का इस्तेमाल कर पाएंगे और मूवीज और एंटरटेनमेंट के लिए इसे 3D में कन्वर्ट कर पाएंगे।

Samsung Galaxy S28 Ultra में सैमसंग इस नई 2D-3D स्विचेबल डिस्प्ले का इस्तेमाल कर सकता है। यह दुनिया का पहला फोन हो सकता है, जो इस नई इनोवेटिव टेक्नोलॉजी वाले डिस्प्ले के साथ लॉन्च होगा। वहीं, अपकमिंग Galaxy S27 Ultra में भी सैमसंग प्राइवेसी डिस्प्ले यूज कर सकता है।

यह भी पढ़ें - Jio, Airtel या Vi किसका इंटरनेट है सबसे तेज? नई रिपोर्ट में खुल गई सबकी पोल