1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Samsung ने भारत में लॉन्च किया 11600mAh बैटरी वाला Ultra टैबलेट, मिलते हैं तगड़े फीचर्स

Samsung ने भारत में लॉन्च किया 11600mAh बैटरी वाला Ultra टैबलेट, मिलते हैं तगड़े फीचर्स

Samsung Galaxy Tab S12 Ultra और Galaxy Tab S12+ प्रीमियम टैबलेट भारत में लॉन्च हो गए हैं। सैमसंग के ये टैबलेट 11,600mAh की तगड़ी बैटरी के साथ आते हैं।

Samsung Galaxy Tab S12- India TV Hindi
Image Source : SAMSUNG सैमसंग गैलेक्सी टेब एस12 सीरीज

Samsung ने अपना फ्लैगशिप टैबलेट भारत में लॉन्च कर दिया है। दक्षिण कोरियाई कंपनी का यह Ultra टैबलेट 11,600mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है। Galaxy Tab S12 सीरीज में कंपनी ने दो टैबलेट- Galaxy Tab S12+ और Galaxy Tab S12 Ultra उतारे हैं। ये दोनों टैबलेट MediaTek Dimensity 9500 5G चिपसेट के साथ आते हैं। इनमें AMOLED पैनल और 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलता है। दक्षिण कोरियाई कंपनी ने हाल ही में Galaxy S26 FE फोन भारत में पेश किया है।

Samsung Galaxy Tab S12 सीरीज की कीमत

Samsung Galaxy Tab S12+ को दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 12GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 512GB में पेश किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 1,44,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 1,64,999 रुपये है। वहीं, Galaxy Tab S12 Ultra को भी दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 12GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 512GB में उतारा गया है। इसकी शुरुआती कीमत 1,69,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 1,84,999 रुपये में आता है।

  • 12GB RAM + 256GB - 1,44,999 रुपये
  • 12GB RAM + 512GB - 1,64,999 रुपये

Samsung Galaxy Tab S12 Ultra के WiFi Only वाले मॉडल की शुरुआती कीमत 1,49,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 1,69,999 रुपये है। ये दोनों टैबलेट सिल्वर और ग्रे कलर ऑप्शन में आते हैं। सैमसंग के ये दोनों टैबलेट्स 7 अक्टूबर से सेल के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे।

  • 12GB RAM + 256GB - 1,69,999 रुपये
  • 12GB RAM + 512GB - 1,84,999 रुपये

Wi-Fi Only

  • 12GB RAM + 256GB - 1,49,999 रुपये
  • 12GB RAM + 512GB - 1,69,999 रुपये

Samsung Galaxy Tab S12+, Galaxy Tab S12 Ultra के फीचर्स

Samsung Galaxy Tab S12 Ultra में 14.6 इंच का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है। इसका डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 1600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। वहीं, Galaxy Tab S12+ में 12.6 इंच का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है। इसका डिस्प्ले भी 120Hz रिफ्रेश रेट और 1600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है।

ये दोनों टैबलेट्स MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट पर काम करते हैं। इसके अल्ट्रा मॉडल में 16GB रैम और 1TB तक का स्टोरेज सपोर्ट मिलेगा। वहीं, S12+ में 12GB रैम और 512GB तक स्टोरेज को सपोर्ट करता है। इन दोनों टैबलेट की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक एक्सपेंड किया जा सकता है। ये दोनों टैबलेट्स Android 17 पर बेस्ड One UI 9 पर काम करते हैं।

  Galaxy Tab S12 Ultra Galaxy Tab S12+
डिस्प्ले 14.6 इंच, AMOLED, 120Hz 12.6 इंच, AMOLED, 120Hz
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 9500 MediaTek Dimensity 9500
स्टोरेज 16GB, 1TB 12GB, 512GB
बैटरी 11600mAh, 45W 10600mAh, 45W
कैमरा 13MP + 8MP, 12MP 13MP, 12MP
OS Android 17, OneUI 9 Android 17, OneUI 9

कैमरे की बात करें तो Galaxy Tab S12 Ultra के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 13MP का मेन और 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलेगा। सेल्फी के लिए इसमें 12MP का कैमरा मिलेगा। वहीं, Tab S12+ में 13MP का रियर और 12MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। ये दोनों ही टैबलेट क्वाड स्पीकर्स और चार चैनल वाले स्पैटियल ऑडियो के साथ आते हैं।

Galaxy Tab S12 Ultra में 11,600mAh की दमदार बैटरी दी गई है। वहीं, Galaxy Tab S12+ में 10,600mAh की बैटरी दी गई है। ये दोनों टैबलेट 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ आते हैं। इसनें कनेक्टिविटी के लिए  5G, Wi-Fi 6E और Bluetooth 6.0 दिए गए हैं। सिक्योरिटी के लिए इनमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें - Oppo ने लॉन्च किए दो तगड़े फोन, मिलेगी 8000mAh की दमदार बैटरी