1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Samsung Galaxy Z Fold 7 की कीमत में कटौती, 23000 रुपये बचाने का मौका

Samsung Galaxy Z Fold 7 की कीमत में कटौती, 23000 रुपये बचाने का मौका

Samsung Galaxy Z Fold 7 को सस्ते में खरीदने का मौका है। सैमसंग का यह फोल्डेबल फोन लॉन्च प्राइस से 23,000 रुपये तक सस्ते में मिल रहा है।

Samsung Galaxy Z Fold 7 price cut- India TV Hindi
Image Source : SAMSUNG NEWSROOM सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 7 की कीमत में कटौती

Samsung के नए फोल्डेबल फोन लॉन्च हो गए हैं। दक्षिण कोरियाई कंपनी ने इस साल तीन फोल्डेबल स्मार्टफोन- Galaxy Z Fold 8, Galaxy Z Fold 8 Ultra और Galaxy Z Flip 8 लॉन्च किए हैं। इन फोल्डेबल स्मार्टफोन का प्री-ऑर्डर भी शुरू हो चुका है। इन स्मार्टफोन के मार्केट में एंट्री से पहले पिछले साल लॉन्च हुए Galaxy Z Fold 7 को सस्ते में खरीदने का मौका है। सैमसंग इंडिया के आधिकारिक स्टोर पर इसे काफी सस्ते में खरीदा जा सकता है।

Samsung Galaxy Z Fold 7 पर ऑफर

सैमसंग का यह फोन तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 12GB RAM + 256GB, 12GB RAM + 512GB और 16GB RAM + 1TB में आता है। इसकी शुरुआती कीमत 1,74,999 रुपये है। वहीं, इसका 512GB वाला मॉडल 1,86,999 रुपये में मिल रहा है। सैमसंग के आधिकारिक स्टोर पर इसकी खरीद पर 7,000 रुपये का इंस्टैंट बैंक डिस्काउंट मिल रहा है। इसके साथ 3,000 रुपये का डिस्काउंट क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजैक्शन पर मिलेगा।

इन डिस्काउंट्स के बाद 7000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिलेगा। साथ ही, 6000 रुपये का डिस्काउंट रेफरल एडवांटेज प्रोग्राम के तहत मिलेगा। इस तरह से आप इस फोन की खरीद पर कुल 23,000 रुपये बचा सकते हैं। इन डिस्काउंट्स के साथ सैमसंग का यह फोल्डेबल फोन 1,51,999 रुपये की शुरुआती कीमत में मिलेगा। कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक, यह ऑफर 31 जुलाई तक मिलेगा।

Samsung Galaxy Z Fold 7 के फीचर्स

पिछले साल लॉन्च हुआ सैमसंग का यह फोल्डेबल फोन 8 इंच के Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले के साथ आता है। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 2600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इसमें 6.5 इंच का Dynamic AMOLED 2X कवर डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। 

इस फोन में कंपनी ने Qualcomm Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया है। इसके साथ 16GB तक रैम और 1TB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। यह Android 16 पर बेस्ड OneUI 8 पर काम करता है। यह फोन 4,400mAh की बैटरी दी गई है। साथ ही, इसमें 45W वायर्ड और 20W वायरलेस चार्जिंग दिया गया है।

इस फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 200MP का मेन कैमरा मिलेगा। साथ ही, फोन में 12MP का अल्ट्रा वाइड और 10MP का टेलीफोटो कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 10MP के दो कैमरे दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें - Samsung Galaxy Z Fold 8: सैमसंग का अब तक का सबसे चौड़ा फोल्डेबल फोन, पहली नजर में कैसा लगा?