1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Samsung Galaxy Z Fold 8 में मिलेगा नया हिंज, डिस्प्ले में क्रीज वाली दिक्कत होगी खत्म

Samsung Galaxy Z Fold 8 में मिलेगा नया हिंज, डिस्प्ले में क्रीज वाली दिक्कत होगी खत्म

Samsung Galaxy Z Fold 8 को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। सैमसंग के इस फोन में नया हिंज दिया जा सकता है। साथ ही, फोन के डिस्प्ले में क्रीज की दिक्कत खत्म हो जाएगी।

Samsung Galaxy Z Fold 8- India TV Hindi
Image Source : SAMSUNG सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 8 (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Samsung Galaxy Z Fold 8 सीरीज जल्द लॉन्च होने वाली है। सैमसंग की यह फोल्डेबल स्मार्टफोन सीरीज इसी महीने यानी जुलाई के आखिर में पेश की जा सकती है। अपकमिंग सीरीज में कंपनी बड़ा बदलाव करने वाली है। इसमें नए हिंज के साथ-साथ बिना क्रीज वाला डिस्प्ले पैनल दिया जा सकता है। इस सीरीज में कंपनी Galaxy Z Fold 8 के साथ-साथ Galaxy Z Fold 8 Ultra पेश कर सकती है।

Galaxy Z Fold 8 सीरीज

सैमसंग की अपकमिंग बुक-स्टाइल वाली फोल्डेबल स्मार्टफोन सीरीज में कंपनी पिछले Galaxy Z Fold 7 के मुकाबले नई हिंज यूज कर सकती है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर Ice Universe ने दावा किया है कि फोन का हिंज को इस तरह से डिजाइन किया गया है, जिसकी वजह से इसमें पड़ने वाला क्रीज कम दिखेगा।

टिप्स्टर ने दावा किया है कि अपकमिंग फोल्डेबल फोन का डिस्प्ले हिंज ज्यादा डिसिसिव होगा यानी इससे फोल्ड और अनफोल्ड होने पर पड़ने वाली क्रीज खत्म हो जाएगी। सैमसंग के इस फोल्डेबल स्मार्टफोन सीरीज का मुकाबला Oppo Find N6 सीरीज से हो सकती है। चीनी कंपनी ने अपने पिछले फोल्डेबल फोन के लॉन्च के समय ये दावा किया था कि इसके डिस्प्ले में क्रीज के निशान नहीं पड़ेंगे।

कीमत हुई लीक

पिछले दिनों सैमसंग के इस फोल्डेबल स्मार्टफोन सीरीज की कीमत ऑनलाइन लीक हो गई है। इस सीरीज के Galaxy Z Fold 8 को EUR 1999 यानी लगभग 2,17,000 रुपये की शुरुआती कीमत में पेश किया जा सकता है। फोन में 256GB तक स्टोरेज मिल सकता है। वहीं, इसका 512GB और 1TB वाला वेरिएंट क्रमशः EUR 2199 यानी लगभग 2,40,000 रुपये और EUR 2599 यानी लगभग 2,83,000 रुपये में आ सकता है।

Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra को EUR 2199 यानी लगभग 2,40,000 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। इसके 512GB और 1TB वाले वेरिएंट की कीमत क्रमशः EUR 2399 यानी लगभग 2,60,000 रुपये और EUR 2799 यानी लगभग 3,00,000 रुपये हो सकती है।

कब होगा लॉन्च?

पहले ये खबरें सामने आ रही थी कि सैमसंग अपनी इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज को 2 जुलाई को लॉन्च करने वाली है। यह इवेंट लंदन में आयोजित किए जाने की संभावना थी। हालांकि, सैमसंग की तरफ से अपमकमिंग फोल्डेबल स्मार्टफोन सीरीज की लॉन्च डेट आधिकारिक तौर पर कंफर्म नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें - Xiaomi 18 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, मिलेगा 200MP कैमरा, 8500mAh बैटरी