Samsung Galaxy Z Fold 8 सीरीज की लॉन्च डेट लीक हो गई है। सैमसंग के अपकमिंग फोल्डेबल डिवाइसेज साल की दूसरी छमाही में आयोजित होने वाले गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में पेश किए जा सकते हैं। दक्षिण कोरियाई कंपनी इस साल अपने फोल्डेबल डिवाइसेज की लिस्ट में नया मेंबर जोड़ सकती है। कंपनी इस साल Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Z Flip 8 के अलावा एक और डिवाइस लॉन्च करने की तैयारी में है।
दक्षिण कोरियाई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सैमसंग अपना अगला गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट इस साल लंदन में आयोजित करने वाला है। इंडस्ट्री सूत्रों की मानें तो यह इवेंट 22 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। साल के दूसरे छमाही में आयोजित होने वाले इस इवेंट में कंपनी फोल्डेबल डिवाइसेज के अलावा Galaxy Watch 9 सीरीज भी लॉन्च कर सकती है।
क्या होगा खास?
Samsung के अपकमिंग इवेंट में Galaxy Z Fold 8 Wide लॉन्च किया जा सकता है। यह फोन चौड़े फोल्डेबल डिस्प्ले के साथ पेश किया जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, एप्पल के पहले फोल्डेबल आईफोन की लॉन्चिंग से पहले ही सैमसंग अपने वाइड डिस्प्ले वाले फोल्डेबल फोन को मार्केट में उतारने की कोशिश करेगा। इसमें 1:1 आसपेक्ट रेश्यो वाला फोल्डेबल डिस्प्ले मिलेग यानी इसमें रेक्टेंगुलर की जगह स्क्वायर डिस्प्ले पैनल का यूज किया जाएगा।
सैमसंग इसके अलावा Galaxy Glasses पर भी काम कर रहा है। अपकमिंग गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में कंपनी इसे पेश कर सकती है। यह डिवाइस Android XR सिस्टम पर काम करेगा। इस ऑपरेटिंग सिस्टम को Android और Google Gemini की टीम ने मिलकर डेवलप किया है। इसमें AI पावर्ड असिस्टेंस मिलेगा, जो यूजर के वॉइस कमांड पर काम करेगा।
First Look आया सामने
पिछले दिनों टिप्स्टर Sonny Dickson ने अपने X हैंडल से सैमसंग के अपकमिंग फोल्डेबल फोन के डमी यूनिट्स की तस्वीर शेयर की है। शेयर किए गए पोस्ट में दावा किया गया है कि ये Samsung Galaxy Z Fold 8, Galaxy Z Fold 8 Wide और Galaxy Z Flip 8 के हैं। इसमें दावा किया गया है कि Samsung Galaxy Z Fold 8 Wide की साइज iPhone Fold जैसी होगी। Galaxy Z Fold 8 के बैक में ट्रिपल कैमरा और मैग्नेटिंग चार्जिंग फीचर को देखा जा सकता है। डमी यूनिट्स में एल्युमीनियम फ्रेम देखा जा सकता है। वहीं, Galaxy Z Fold 8 Wide के बैक में डुअल कैमरा सेटअप और मैग्नेटिंग चार्जिंग दिया गया है, जबकि Galaxy Z Flip 7 में भी डुअल कैमरा सेटअप के साथ मैग्नेटिक चार्जिंग देखा जा सकता है।
यह भी पढ़ें - Smart TV खरीदते समय ज्यादातर लोग करते हैं ये गलतियां, बाद में उठाना पड़ता है भारी नुकसान