A
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Samsung Galaxy Z TriFold हमेशा के लिए हुआ Sold Out, कंपनी ने किया कन्फर्म

Samsung Galaxy Z TriFold हमेशा के लिए हुआ Sold Out, कंपनी ने किया कन्फर्म

Samsung Galaxy Z TriFold हमेशा के लिए सोल्ड आउट हो चुका है और कंपनी ने कन्फर्म किया है कि इसे दोबारा रीस्टॉक करने का कोई प्लान नहीं है।

Samsung Galaxy Z TriFold- India TV Hindi
Image Source : SAMSUNG सैमसंग गैलेक्सी जेड ट्राईफोल्ड

Galaxy Z TriFold Sold Out: सैमसंग ने अमेरिका में गैलेक्सी जेड ट्राइफोल्ड को आधिकारिक तौर पर बंद कर दिया है। कंपनी ने कन्फर्म किया है कि लिमिटेड एडिशन वाला फोल्डेबल अब "पूरी तरह से बिक चुका है" और इसे आगे दोबारा स्टॉक करने की कोई योजना नहीं है। इसके साथ, ट्राइफोल्ड अब अमेरिका और दक्षिण कोरिया दोनों में अलेवेबल नहीं है। इस तरह सैमसंग का ये तीन बार मुड़ने वाला फोन अब पूरी तरह से बिक चुका है और इसे सीधा कंपनी से नहीं खरीदा जा सकता है।

10 अप्रैल को आखिरी रीस्टॉक तेजी से बिक गया

डिवाइस को सबसे पहले दक्षिण कोरिया में बहुत लिमिटेड संख्या में पेश किया गया था, जहां छोटी बिक्री अवधि के बाद यह तुरंत गायब हो गया। इसके बाद सैमसंग ने अमेरिका में छोटे बैचों में इस फोन की सेल जारी रखी लेकिन इसकी अवेलिबिलिटी सीमित रही। अब 10 अप्रैल को आखिरी रीस्टॉक तेजी से बिक गया, जिसके बाद दुनिया भर में इस प्रोडक्ट की अवेलिबिलिटी खत्म हो गई है।

लिमिटेड डिवाइस के तौर पर लाया गया था गैलेक्सी जेड ट्राइफोल्ड

गैलेक्सी जेड ट्राइफोल्ड का इरादा कभी भी मुख्यधारा का स्मार्टफोन बनने का नहीं था। इसके बजाय इसे एक लिमिटेड डिवाइस के तौर पर लाया गया था। इसे फोल्डेबल तकनीक में सैमसंग के इनोवेशन को दिखाने के लिए डिजाइन किया गया था। 

सैमसंग ने कस्टमर्स को दिया ऑप्शन

सैमसंग ने ग्राहकों को अपकमिंग डिवाइसेज के लिए उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखने की सलाह दी है। कंपनी ऑप्शन के रूप में गैलेक्सी जेड फोल्ड7 और गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा खरीदने का सुझाव देती है, हालांकि दोनों में से कोई भी गैलेक्सी जेड ट्राइफोल्ड जैसा एक्सपीरिएंस नहीं देता है।

गैलेक्सी जेड ट्राइफोल्ड का एक सक्सेसर आ सकता है

रिपोर्ट्स से पता चलता है कि गैलेक्सी जेड ट्राइफोल्ड का एक सक्सेसर जिसे शायद गैलेक्सी जेड ट्राइफोल्ड 2 कहा जाता है, पहले से ही डेवलपमेंट फेज में है और आने वाले सालों में लॉन्च हो सकता है। गैलेक्सी जेड ट्राइफोल्ड सैमसंग की फोल्डेबल यात्रा में एक छोटी अवधि का लेकिन लेकिन महत्वपूर्ण कदम के तौर पर जाना जाएगा। ये इस बात पर प्रकाश डालता है कि भविष्य के स्मार्टफोन डिजाइन कैसे दिख सकते हैं।

ये भी पढ़ें 

इंडक्शन कुकटॉप से बढ़ रहा है बिजली बिल तो आजमाएं ये आसान उपाय, घट जाएगा इलेक्ट्रिसिटी का खर्च