Samsung Hikes Prices? Samsung गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट 2026 के लिए चंद घंटे शेष हैं और इससे पहले सैमसंग गैलेक्सी के फोन को लेकर बड़ी खबर आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सैमसंग गैलेक्सी के एफ सीरीज और ए सीरीज के फोन के दाम में बड़ा इजाफा देखने को मिल रहा है। कंपनी के एक लीक दस्तावेज के मुताबिक कंपनी के बजट और मिड-रेंज पोर्टफोलियो के कई मॉडलों की संशोधित कीमतों का विवरण दिया गया है। हालांकि कंपनी ने आधिकारिक तौर पर कोई बदलाव की घोषणा नहीं की है, लेकिन लीक से संकेत मिलता है कि अपडेटेड कीमतें रिटेल और ऑनलाइन चैनलों पर पहले से ही लागू हो चुकी हैं।
सैमसंग गैलेक्सी ए की कीमतों में बढ़ोतरी
टिपस्टर एएन लीक्स की तरफ से शेयर किए गए एक एक्स पोस्ट में शेयर किए गए लीक डॉक्यूमेंट के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी ए56 5जी के 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 43,999 रुपये से बढ़कर 44,999 रुपये हो गई है, यानी इसमें 1000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। हैंडसेट के 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत अब 47,999 रुपये से बढ़कर 48,999 रुपये हो गई है। वहीं Galaxy A36 5G के 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 35,499 रुपये से बढ़कर 36,999 रुपये हो गई है, जो कि 1000 रुपये की बढ़ोतरी दिखाती है। वहीं Galaxy A36 5G के 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत अब कथित तौर पर 40,499 रुपये है।
Galaxy F लाइनअप में कहां-कहां बढ़ें दाम
Galaxy F लाइनअप में भारत में Galaxy F17 5G के 4GB + 128GB और 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत में 1000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। अब इनकी कीमत क्रमशः 16,499 रुपये और 17,999 रुपये है। हैंडसेट के टॉप-एंड 8GB + 128GB कॉन्फ़िगरेशन की कीमत 19,999 रुपये होने की उम्मीद है, जो कि 1,500 रुपये की बढ़ोतरी है।
ऐसा लगता है कि इस कीमत बढ़ोतरी का असर मौजूदा मॉडलों के कई स्टोरेज वेरिएंट पर पड़ा है। हालांकि कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म की जांच की जाने के बाद भी लेकिन कीमतों में यह बदलाव अभी तक लागू नहीं हुआ है।
जनवरी में दक्षिण कोरियाई टेक कंपनी सैमसंग ने भारत में गैलेक्सी A56, गैलेक्सी A36 और गैलेक्सी F17 5G की कीमतों में बढ़ोतरी की थी। लीक हुए डॉक्यूमेंट के मुताबिक सैमसंग गैलेक्सी A56 की कीमत में 2000 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी जिससे इसकी कीमत 46,999 रुपये हो गई थी। वहीं सैमसंग गैलेक्सी A36 के सभी वेरिएंट की कीमत में 1500 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी।
ऐसी ही रिपोर्ट्स के मुताबिक पता चलता है कि Galaxy Z Fold 7 में भी प्राइस हाइक देखा जा सकता है। गैलेक्सी Z Flip 7, गैलेक्सी S25, गैलेक्सी S25 FE और गैलेक्सी A06 5G के भी दाम बढ़ने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें
Infinix Note Edge 5G की पहली सेल आज भारत में शुरू, कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले के साथ तगड़ा फोन खरीदने का मौका