Samsung ने भारत में Mini LED TV की नई रेंज पेश की है। दक्षिण कोरियाई कंपनी का यह नया स्मार्ट टीवी AI फीचर्स से लैस है। इसमें मिनी LED डिस्प्ले टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। सैमसंग के इस स्मार्ट टीवी को खास तौर पर गेम सेंट्रिक यूजर्स के लिए पेश किया गया है। इसमें आप अपने कंसोल को कनेक्ट करके गेमिंग को हाई क्वालिटी पिक्चर के साथ एक्सपीरियंस कर सकते हैं। यह स्मार्ट टीवी कंपनी के One UI Tizen ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें कई प्री-इंस्टॉल्ड OTT ऐप्स मिलते हैं।
कितनी है कीमत?
सैमसंग का यह मिनी LED स्मार्ट टीवी भारत में 42,990 रुपये की शुरुआती कीमत में आता है। कंपनी इस स्मार्ट टीवी की खरीद पर 5% का बैंक ऑफर दे रही है। साथ ही, जीरो डाउनपेमेंट EMI का भी लाभ लिया जा सकता है। सैमसंग के इस स्मार्ट टीवी को ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart और कंपनी के आधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।
मिलेंगे ये फीचर्स
Samsung ने अपने इस Mini LED Smart TV को अलग-अलग स्क्रीन साइज में पेश किया है। यह स्मार्ट टीवी 43 इंच से लेकर 100 इंच की साइज में आता है। सैमसंग के इस स्मार्ट टीवी की खास बात ये है कि इसमें छोटे-छोटे LED बैकलिट कंट्रोल दिया गया है, जो कॉन्ट्रास्ट, क्लियरिटी और ब्राइटनेस को बैलेंस करता है। 144Hz रिफ्रेश रेट वाली सक्रीन की वजह से ऐप ट्रांजिशन आसानी से होता है और पता भी नहीं चलता है। इस स्मार्ट टीवी की स्क्रीन में मल्टीपल स्क्रीन मोड्स दिए गए हैं। साथ ही, विजुअल बैलेंस के लिए HDR का भी सपोर्ट दिया गया है।
इस स्मार्ट टीवी में Samsung NQ4 AI Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 20 न्यूरोन का न्यूरल नेटवर्क आर्किटेक्चर मिलता है। इसमें Samsung TV Plus का सपोर्ट दिया गया है। इसमें 150 से ज्यादा राष्ट्रीय और इंटरनेशनल टीवी चैनल को फ्री में देख सकते हैं। इसमें 14 भाषाओं के चैनल देखे जा सकते हैं। कंपनी ने इसमें One UI Tizen ऑपरेटिंग सिस्टम यूज किया है।
सैमसंग के स्मार्ट टीवी की ऑडियो परफॉर्मेंस के लिए AI साउंड कंट्रोलर मिलता है। इसके अलावा इसमें Knox सिक्योरिटी दी गई है। इसके साथ कनेक्टेड होम डिवाइसेज यूज कर पाएंगे। साथ ही, अपने स्मार्टफोन को टीवी में कास्ट कर सकते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें WiFi, LAN, Bluetooth जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके साथ सोलर ऑपरेटेड रिमोट मिलता है।
यह भी पढ़ें - BSNL का 365 दिन वाला सस्ता प्लान, साल भर रिचार्ज की टेंशन खत्म, मिल रहे कई बेनिफिट्स