A
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Samsung का बड़ा दांव, तीन डिस्प्ले वाले Flip फोन की तैयारी, पेटेंट हुआ लीक

Samsung का बड़ा दांव, तीन डिस्प्ले वाले Flip फोन की तैयारी, पेटेंट हुआ लीक

Samsung जल्द ही तीन डिस्प्ले वाले फ्लिप फोन को लॉन्च कर सकता है। दक्षिण कोरियाई कंपनी के इस ट्रिपल डिस्प्ले वाले फ्लिप फोन को हाल ही में पेटेंट लिस्टिंग में देखा गया है, जिसमें फोन का डिजाइन रिवील हुआ है।

Samsung Galaxy Z Flip- India TV Hindi
Image Source : SAMSUNG INDIA सैमसंग गैलेक्सी Z फ्लिप

Samsung ने तीन डिस्प्ले वाले फ्लिप फोन लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। सैमसंग के इस फोन का पेटेंट लीक हुआ है। सैमसंग के इस फोन में मेन फोल्डेबल डिस्प्ले के अलावा दोनों कवर में डिस्प्ले दी जा सकती है। इसका डिजाइन भी पेटेंट लिस्टिंग में सामने आया है। पेटेंट के मुताबिक, फोन में बड़ा कवर डिस्प्ले मिल सकता है। साथ ही, कवर डिस्प्ले के साथ एक छोटा सेकेंडरी डिस्प्ले देखा जा सकता है।

डुअल कवर डिस्प्ले

सैमसंग के इस फ्लिप फोन का डिजाइन Galaxy Z Flip सीरीज के अन्य फोन की तरह ही है। इसमें मेन डिस्प्ले के साथ कवर में फुल डिस्प्ले और रिंग में एक छोटा डिस्प्ले देखा जा सकता है। इस तरह से सैमसंग का यह फ्लिप फोन तीन डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जा सकता है। फोन के कवर में दिए गए डुअल कैमरा की प्लेसिंग भी वहीं है, जहां Galaxy Z Flip के फोन में होती है। यह पहला फ्लिप फोन होगा, जिसमें तीन डिस्प्ले देखने को मिल सकते हैं।

Image Source : 91mobilesसैमसंग फ्लिप फोन

Samsung ने पिछले साल तीन बार मुड़ने वाला फोल्डेबल फोन लॉन्च किया है। ट्रिपल फोल्डेबल फोन के बाद कंपनी अब ट्रिपल डिस्प्ले वाले फोन की तैयारी में है। हालांकि, सैमसंग ने कंफर्म किया है कि कंपनी अब कोई और ट्राई फोल्ड फोन लॉन्च नहीं करेगी। Galaxy Z Tri Fold की कम डिमांड की वजह से सैमसंग ने यह फैसला किया है। वहीं, Galaxy Z Flip फोन की डिमांड रही है। अपकमिंग क्लमशेल स्टाइल वाले फोल्डेबल फोन में तीन डिस्प्ले मिलने के बाद यूजर्स को एक नया एक्सपीरियंस मिल सकता है।

Image Source : 91mobilesसैमसंग फ्लिप फोन

सैमसंग के इस फोन में कवर डिस्प्ले के बड़े वाले हिस्से में कई तरह के फंक्शन मिल सकते हैं, जिनमें डायल पैड और कुछ ऐप्स इस्तेमाल किए जा सकते हैं। वहीं, रिंग की तरह दिखने वाले छोटे कवर डिस्प्ले को नोटिफिकेशन पैनल की तरह यूज किया जा सकता है। सैमसंग का यह फ्लिप फोन कब लॉन्च होगा, फिलहाल इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें - Google Pixel 10a की भारत में सेल शुरू, हजारों रुपये सस्ते में खरीदने का मौका