Sharp ने भारत में Window AC की नई रेंज पेश की है। ये विंडो एसी इन्वर्टर टेक्नोलॉजी से लैस हैं। साथ ही यह इनबिल्ट एयर प्यूरीफायर के साथ भारत में लॉन्च होने वाला पहला विंडो एसी है। जापानी कंपनी की यह नई रेंज Ryohu (इनवर्टर) और Ryohu-FS (फिक्स्ड स्पीड) मॉडल में लॉन्च हुई है। इस नई विंडो एसी की खास बात ये है कि 52 डिग्री की चिलचिलाती गर्मी में भी यह कमरे को ठंडा रखेगा। कंपनी का दावा है कि नई विंडो एसी रेंज में यूजर्स को 5 साल का कम्प्रिहेंसिव वारंटी ऑफर किया जाएगा।
एयर प्यूरीफायर वाला विंडो एसी
Sharp की इस नई रेंज में एक्टिव एयर प्यूरीफायर दिया गया है। नई लाइन-अप प्लाज्माक्लस्टर सिस्टम टेक्नोलॉजी पर काम करती है, जो हवा में मौजूद बैक्टिरिया, एलर्जी और दुर्गंध को हटा देती है। Ryohu और Ryohu-FS की इस नई रेंज में 1.4 टन से लेकर 2 टन वाले मॉडल उतारे गए हैं। ये सभी एसी 52 डिग्री बाहरी तापमान में काम कर सकते हैं।
Ryohu इनवर्टर एसी मॉडल में 4-इन-1 कन्वर्टिबल फीचर दिया गया है, जिसकी वजह से यूजर्स अपने कमरे की साइज के हिसाब से कूलिंग को कंट्रोल कर सकते हैं। इसमें यूजर्स को ऑटो, कूल, ड्राई और फैन जैसे मोड्स मिलते हैं, जिन्हें अपने हिसाब से सेट किया जा सकता है। इसके अलावा विंडो एसी में टर्बो मोड, कोआंडा एयरफ्लो, 4-वे ऑटो स्विंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। इस विंडो एसी में टच पैन, LED इंडिकेटर के साथ ऑटो रि-स्टार्ट जैसे फंक्शन दिए गए हैं।
Ryohu-FS यानी फिक्स्ड स्पीड वाले विंडो एसी में स्टैंडर्ड कूलिंग फीचर मिलता है। इसकी कैपेसिटी 1.4 टन से लेकर 1.7 टन तक की है। इसमें कूलिंग आउटपुट रेंज 4950W से लेकर 5975W तक की है। इसमें 18 मीटर तक का एयर थ्रो सपोर्ट मिलता है। यह विंडो एसी कॉपर के कंडेंशर, एंटी कोरोसन कोटिंग, डस्ट फिल्टर्स जैसे फीचर्स के साथ आता है।
क्या है कीमत?
Sharp की यह नई विंडो AC सीरीज 34,490 रुपये की शुरुआती कीमत में आती है। वहीं, इसके इनवर्टर टेक्नोलॉजी वाले मॉडल की कीमत 39,990 रुपये से शुरू होती है। कंपनी इस नई विंडो एसी सीरीज पर 5 साल तक की वारंटी ऑफर करती है। इसके अलावा कंप्रेसर पर 10 साल तक की वारंटी मिलती है। Sharp के ये विंडो एसी भारत में ऑनलाइन और ऑफलाइन चैनल के जरिए खरीदे जा सकेंगे।
यह भी पढ़ें - क्या है फोन 'हाईजैक' स्कैम? हैकर्स के झांसे में कहीं गवां न दे लाखों, जानें कैसे बचें